REET Paper Leak Case 2022: रीट पेपर लीक मामले में बोले सीएम अशोक गहलोत

0
595
REET Paper Leak Case 2022

हर गलती कीमत मांगती है, जिसने भी गलती की उसे चुकानी होगी कीमत REET Paper Leak Case 2022

आज समाज डिजिटल, जयपुर:

REET Paper Leak Case 2022: राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा (रीट) का पेपर लीक होने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हर गलती कीमत मांगती है, जिसने भी गलती की होगी, उसे कीमत चुकानी होगी।

Read Also: Cricketer Sangram Singh Appointed Coach of BCCI: बीसीसीआई के कोच बने नाहन के क्रिकेटर संग्राम सिंह

डीपी जारौली बर्खास्त व 3 अधिकारी निलंबित REET Paper Leak Case 2022

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में पेपर लीक व नकल कराने वाले गिरोह सक्रिय हैं। मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ था। इस मामले की स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) जांच कर रही है। रविवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आपराधिक लापरवाही भी कार्रवाई का बहुत बड़ा कारण होता है। इस मामले में परीक्षा के आयोजक राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली को बर्खास्त करने के साथ ही तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

Read Also: Death Due To Covid-19: कोरोना से पांवटा में पहली मौत

सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित होगी जांच कमेटी REET Paper Leak Case 2022

हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित होगी। उधर, भाजपा ने इस मामले की सीबीआइ से जांच करवाने की मांग की है। विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि इस मामले में आरोपित राजीव गांधी स्टडी सर्किल के पदाधिकारी हैं। सीएम गहलोत इस संगठन के चेयरमैन और आयुर्वेद राज्यमंत्री सुभाष गर्ग नेशनल को-कोर्डिनेटर हैं। ऐसे में एसओजी सही तरह से जांच नहीं कर सकेगी। सीबीआइ की जांच से ही सत्यता का पता चल सकेगा।

Read Also: Wedding Merchant: ‘शादी के सौदागर’ मैट्रिमोनियल साइट के जरिये रिश्तों के नाम पर जनता को कर रहे गुमराह

परीक्षा पर 16 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगा REET Paper Leak Case 2022

भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने गर्ग के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले के दोषी जारौली को गर्ग की सिफारिश पर बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने रीट की परीक्षा निरस्त करने की मांग की है। इस पर गहलोत ने कहा कि यह लाखों बेरोजगारों के भविष्य का सवाल है। दोबारा परीक्षा करवाने की बात करना तो बहुत आसान है। इसका फैसला करने में तो दो मिनट लगते हैं, लेकिन इसका परिणाम क्या होगा, परीक्षा फिर करवानी होगी। इस परीक्षा पर 16 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है।

Read Also: UPPSC Staff Nurse Recruitment 2022 स्टाफ नर्स के पदों पर आई बंपर भर्ती, जानें क्या चाहिए योग्यता

निजी कालेज की मान्यता समाप्त REET Paper Leak Case 2022

पुलिस की गिरफ्त में आए रामकृपाल मीणा के निजी कालेज की मान्यता समाप्त कर दी गई है। जांच में सामने आया कि मीणा ने करीब तीन हेक्टेयर सरकारी जमीन पर कब्जा कर के कालेज का भवन बनाया था। अब इस भवन को ध्वस्त किया जाएगा। पिछले साल सितंबर में रीट की परीक्षा हुई थी। परीक्षा में 16 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Read Also: Cheated in The Name of Army Job Accused Arrested आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधडी करने वाली महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

एसओजी ने 35 लोगों को किया गिरफ्तार REET Paper Leak Case 2022

परीक्षा से एक दिन पहले जयपुर स्थित शिक्षा संकुल के स्ट्रांग रूम से से पेपर लीक हो गया था। जांच में पता चला कि यह पेपर लाखों की रकम लेकर अभ्यर्थियों को बेचा गया था। इस मामले में एसओजी ने अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा का आरोप है कि तत्कालीन शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और गर्ग की सिफारिश पर जारौली को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था। जारौली पेपर लीक मामले के मुख्य सूत्रधार हैं। डोटासरा वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

Read Also Job In LIC एलआईसी में नौकरी के लिए स्नातक करें आवेदन, ये है योग्यता और वेतन

Read Also: Golden Opportunity For Job बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरी मौका, करें आवेदन

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE