रिलीज से पहले ही Realme GT 7 ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

0
146
रिलीज से पहले ही Realme GT 7 ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश
रिलीज से पहले ही Realme GT 7 ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

आज समाज, नई दिल्ली: Realme GT 7 फोन ने रिलीज से पहले ही दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्मार्टफोन की दुनिया में इस फोन ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। फोन पर सबसे लंबे समय तक देखी जाने वाली मूवी या वीडियो का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड Realme GT 7 ने तोड़ दिया है। फोन की 24 घंटे तक लगातार म्यूजिक चलाने की क्षमता कुछ नई है। आइए खास बातें जानते हैं।

7000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग

Realme GT 7 के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। 23 मई को Realme ने एक इवेंट आयोजित किया। कंपनी ने क्रूज पर हुए इस प्रमोशनल इवेंट को एंडलेस पावर जर्नी नाम दिया। यूरोप में हुए इस इवेंट के दौरान फोन ने लगातार पूरे दिन मूवी चलाने का रिकॉर्ड बनाया। यह रिकॉर्ड Realme GT 7 की 7000mAh की बैटरी ने बनाया है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी है। साथ ही, यह 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन की बैटरी लगातार पूरे दिन मूवी चलाती रही, जिसे एक अच्छा फीचर माना जा रहा है।

27 मई को होगा भारत में लॉन्च

TÜV Rheinland ने Realme GT 7 को 5-स्टार बैटरी सर्टिफिकेशन दिया है। दो दिन बाद यानी 27 मई को Realme GT 7 सीरीज भारत में लॉन्च होगी। कंपनी इसे भारत में पेश करने के लिए पेरिस में एक इवेंट आयोजित करेगी। सीरीज के स्मार्टफोन Realme.com, Amazon India और दूसरे ऑनलाइन रिटेलर्स से खरीदे जा सकते हैं।

Realme GT 7T और Buds Air 7 Pro को दुनियाभर में Realme GT 7 रेंज के हिस्से के रूप में एक साथ लॉन्च किया जाएगा। अफवाहों की मानें तो कंपनी भारत में GT 7 Dream Edition भी पेश कर सकती है। Realme GT 7 के दुनियाभर में लॉन्च होने वाले वेरिएंट की खासियतों की बात करें तो डिवाइस में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट दिया गया है।

7000mAh की बैटरी के अलावा फोन में 7.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग क्षमता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसका अल्ट्रावाइड लेंस 112 डिग्री का होगा। फोन का 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा 120 फ्रेम प्रति सेकंड पर 4K फुटेज कैप्चर कर सकता है।