Business News Hindi : आरबीआई जल्द कम कर सकता है ब्याज दर

0
50
Business News Hindi : आरबीआई जल्द कम कर सकता है ब्याज दर
Business News Hindi : आरबीआई जल्द कम कर सकता है ब्याज दर

3 दिसंबर से शुरू होगी आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग, इसी में होगा ब्याज दरों पर फैसला

Business News Hindi (आज समाज), बिजनेस डेस्क : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। जानकारी के अनुसार इस बार आरबीआई .25 प्रतिशत तक ब्याज दर कम कर सकता है। दरअसल आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग 3 से 5 दिसंबर तक चलेगी। उम्मीद की जा रही है कि इस मीटिंग में आरबीआई ब्याज दर 0.25% घटाकर 5.25% कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो लोन सस्ते होंगे और आपकी एटक भी घट सकती है।

इससे पहले आरबीआई ने अपनी पिछली एमपीसी मीटिंग (29 सितंबर से 1 अक्टूबर) में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया था और इसे 5.5% पर जस का तस रखा था। वहीं अगस्त में हुई मीटिंग में भी इसमें बदलाव नहीं हुआ था।

इस साल 3 बार घटा रेपो रेट, 1% की कटौती हुई

फइक ने फरवरी में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया था। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की ओर से ये कटौती करीब 5 साल बाद की गई थी। दूसरी बार अप्रैल में हुई मीटिंग में भी ब्याज दर 0.25% घटाई गई। जून में तीसरी बार दरों में 0.50% कटौती हुई। यानी, मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने तीन बार में ब्याज दरें 1% घटाई।

उद्योग मंत्री ने उच्च विकास दर पर जताई खुशी

विपरीत वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था द्वारा बीती तिमाही में 8.2 प्रतिशत की विकास दर हासिल करने से खुश भारत के वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि यह विकास दर भारत और भारत के लोगों की कड़ी मेहनत और प्रतिज्ञा को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि सरकारी सुधारों और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने से दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।

गोयल ने दावा किया कि व्यापार मोर्चे पर वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद देश का निर्यात अच्छी वृद्धि दर्ज कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि विकास के आंकड़ों ने कुछ वर्गों की ओर से किए गए दावों को खारिज कर दिया है। यह दशार्ता है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। हम निरंतर वृद्धि देखना जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें : December Bank Holiday List : दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक