Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है। राखी का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। बदले में भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्योहार पारिवारिक प्रेम और भावनात्मक रिश्तों के महत्व को दर्शाता है।
तिथि और शुभ मुहूर्त
इस बार रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा और इस खास मौके के लिए बाजारों में अभी से रौनक दिखने लगी है। बहनें अपने भाइयों के लिए खास और ट्रेंडिंग राखियां खरीद रही हैं, ताकि इस दिन उनकी कलाई पर कुछ खास बांधा जा सके। तो आइए जानते हैं रक्षाबंधन कब है और सही तिथि और शुभ मुहूर्त क्या है:-
पूर्णिमा तिथि
पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे शुरू होगी। जबकि, पूर्णिमा तिथि 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे समाप्त होगी।
- राखी बाँधने का शुभ मुहूर्त: सुबह 6:59 बजे से 8:38 बजे तक।
- अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:29 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक।
- सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5:47 बजे से दोपहर 2:23 बजे तक रहेगा।
- विजय मुहूर्त दोपहर 02:40 बजे से 03:33 बजे तक रहेगा.
- रक्षाबंधन हमें मजबूत रिश्तों को बनाए रखने के लिए एक साथ खड़े होने का महत्व सिखाता है।
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025: बहन के लिए बेस्ट गिफ्ट! सिर्फ ₹15,000 में मिल रहे हैं ये टॉप कैमरा स्मार्टफोन