Haryana Weather Update: हरियाणा के जींद, भिवानी, फतेहाबाद, चरखी दादरी और सिरसा में हुई बारिश

0
1013
Haryana Weather Update: हरियाणा के जींद, भिवानी, फतेहाबाद, चरखी दादरी और सिरसा में हुई बारिश
Haryana Weather Update: हरियाणा के जींद, भिवानी, फतेहाबाद, चरखी दादरी और सिरसा में हुई बारिश

प्रदेश में कई जगह छाए बादल
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आज दोपहर बाद अचानक से मौसम ने करवट ली। प्रदेश के कई जिलों में 10 से 15 मिनट तक बारिश हुई। बदले मौसम ने किसानों को डरा दिया है। गेहूं की कटाई का काम तेजी पर है। कई किसानों की गेहूं खेतों में ही पड़ी है। ऐसे में बारिश से फसल में नुकसान का खतरा सता रहा है। जहां पर बारिश हुई उनमें जींद, भिवानी, फतेहाबाद के रतिया, चरखी दादरी के बाढड़ा और सिरसा का डबवाली शामिल है। इसके साथ कैथल समेत कई जगह बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने ओले गिरने की संभावना जताई

मौसम विभाग ने नांगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, बावल, रेवाड़ी, बवानीखेड़ा में बादल छाए रहने और ओले गिरने की संभावना जताई है। इसके साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में पूर्व सीएम हुड्डा का नजदीकी होगा नेता प्रतिपक्ष