Haryana Weather Update: हरियाणा के 9 जिलों में बारिश

0
92
Haryana Weather Update: हरियाणा के 5 जिलों में हुई बारिश
Haryana Weather Update: हरियाणा के 5 जिलों में हुई बारिश

गर्मी से मिली निजात
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के 9 जिलों, पानीपत, कैथल, सोनीपत, फरीदाबाद, रोहतक, कुरुक्षेत्र, जींद, चरखीदादरी और झज्जर में बारिश हुई। यमुनानगर, नारनौल, अंबाला और सिरसा में आसमान में बादल छाए हैं। हिसार में भी बादल छाने के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने 9 जिलों में आंधी का भी अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं।

2 दिन ऐसे ही रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि यह प्री मानसून की बारिश नहीं है बल्कि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है उसके कारण 2 दिन मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है। राज्य में 19 जून से प्री मानसूनी हवाओं के आने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव आने के आसार बन रहे हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

गर्मी को लेकर यलो अलर्ट किया जारी

दूसरी तरफ भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज रविवार को पूरे प्रदेश में गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। गर्मी के साथ गर्म तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा के उत्तरी इलाकों खासकर चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा बाकी प्रदेश में लू का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने हरियाणा में 15 जून की रात से मौसम परिवर्तन के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।