Heavy Rain Haryana: हरियाणा में बारिश का कहर, गुरुग्राम में बिल्डिंग की दीवार गिरी, चरखी दादरी में करंट से किसान की मौत

0
60

6 अगस्त तक जारी रहेगा प्रदेश में बारिश का दौर
Heavy Rain Haryana, (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग की ओर से हरियाणा में 3 दिन तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। जींद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत में आज सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। इसके अलावा पलवल, नूंह, चरखी दादरी, झज्जर, भिवानी के लोहारू, फतेहाबाद, यमुनानगर और महेंद्रगढ़ के नारनौल में भी हल्की बारिश हो रही है।

गुरुग्राम में तो बारिश के कारण एक निमार्णाधीन बिल्डिंग की दीवार गिर गई। बिल्डिंग की दीवार गिरने आसपास के घरों में भी दरारें आ गई है। यह बिल्डिंग गुरुग्राम के बादशाहपुर में नीलकंठ एनक्लेव में बन रही थी। दीवार गिरने की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

जिन बिल्डिंगों में दरारें आई उन्हें कराया जा रहा खाली

बिल्डिंग की दीवार गिरने से आपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जिन बिल्डिंगों में दरारें आई हैं, उन्हें एहतियात के तौर पर खाली कराया जा रहा है। वहीं चरखी दादरी में बारिश के बीच करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। वह खेत में सिंचाई के लिए गया था तभी पाइप बिजली लाइन से टच हो गया और वो करंट की चपेट में आ गया।

फरीदाबाद में भाजपा के राज्यस्तरीय विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम स्थल पर पानी भरा

फरीदाबाद में भाजपा के राज्यस्तरीय विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम स्थल पर पानी भरा
फरीदाबाद में भाजपा के राज्यस्तरीय विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम स्थल पर पानी भरा

तेज बारिश के कारण फरीदाबाद में भाजपा के राज्यस्तरीय विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम स्थल पर पानी भर गया। पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद क्षेत्र खाली हो सका। इसके बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।

14 जिलों में शाम साढ़े 4 बजे तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के ताजा पूवार्नुमान के अनुसार नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, जींद और करनाल में साढ़े 4 बजे तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में बारिश का दौर 16 अगस्त तक जारी रहेगा। 17 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में कमी आएंगी।

ये भी पढ़ें : Punjab News Update : पंचायतें लोकतंत्र का आधार इनको मजबूत करना जरूरी : मान