Haryana Weather Update: हरियाणा के 7 जिलों में बारिश की चेतावनी, 6 में स्कूल बंद

0
150
Haryana Weather Update: हरियाणा के 7 जिलों में बारिश की चेतावनी, 6 में स्कूल बंद
Haryana Weather Update: हरियाणा के 7 जिलों में बारिश की चेतावनी, 6 में स्कूल बंद

गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम के आदेश
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा में बारिश के कारण नदी, नाले उफान पर है। यमुना और मारकंडा नदी उफान पर है। दोनों नदियों ने अपना रौद्र रूप दिखाया हुआ है। वहीं बारिश के कारण भी कई शहरों में हालात खराब हो चुके है। बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आज प्रदेश के 65 जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश प्रशासन की ओर से जारी किए गए है। जिन जिलों में स्कूल बंद किए गए है। उनमें भिवानी, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला शामिल है।

वहीं गुरुग्राम के दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी किए गए हैं। स्कूलों में भी आॅनलाइन क्लास लगाने को कहा गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 7 जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इनमें हिसार, पानीपत, यमुनानगर, करनाल, जींद, झज्जर और चरखी दादरी शामिल है। इन जिलों में आज सुबह से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है।

4 सितंबर से मानसून पड़ेगा धीमा

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मानसून ट्रफ उत्तर की तरफ होने और बंगाल की खाड़ी से आ रही बारिश के कारण हरियाणा में 2 और 3 सितंबर को बारिश जारी रहेगी। 4 सितंबर से मानसून धीमा पड़ेगा।

फरीदाबाद में 50 एकड़ फसल डूबी, सिरसा में 3 मकानों की छत गिरी

फरीदाबाद में यमुना नदी का पानी राजपुरा गांव के खेतों में भर गया है। खेतों के सभी रास्ते बंद हो चुके हैं, और करीब 50 एकड़ फसल में पानी भरा हुआ है। यहां करीब 200 मकानों को खाली करा लिया गया है। यमुना की तलहटी में बने लगभग 6 हजार मकानों के निवासी परिवार सहित सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। सिरसा के जोड़किया व पोहड़का गांव में 3 अलग-अलग मकानों की छत गिर गई, जिसमें 2 युवकों को चोटें आई हैं।

सोनीपत में 50 एकड़ भूमि कटाव के कारण यमुना में समा गई, हिसार के 25 गांवों में बिजली गुल

Haryana Weather Update: हरियाणा के 7 जिलों में बारिश की चेतावनी, 6 में स्कूल बंद
Haryana Weather Update: हरियाणा के 7 जिलों में बारिश की चेतावनी, 6 में स्कूल बंद

यमुनानगर के हथिनिकुंड बैराज से छोड़े गए पानी का प्रभाव सोनीपत में भी देखा गया। गांव पपनेरा में करीब सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई है, और लगभग 50 एकड़ भूमि कटाव के कारण यमुना में समा गई है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सोनीपत जिला प्रशासन ने सभी विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। यमुना से सटे हुए 30 गांवों में यमुना का खतरा बढ़ सकता है। वहीं हिसार में 7 ड्रेन टूटने से 180 गांव जलमग्न हैं। 33 केवी के सब 2 स्टेशन पानी में डूबे हुए हैं। 25 गांवों में बिजली गुल है।

पंचकूला में मोरनी ब्लॉक के सभी स्कूल बंद

बारिश और जलभराव के कारण पंचकूला में मोरनी ब्लॉक के सभी स्कूल बंद हैं। इसी तरह, बरवाला ब्लॉक के 13, पिंजौर के 12 और रायपुररानी के 2 स्कूल बंद हैं। पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए खतौली जाने वाले यात्रियों को मौली-रायपुर रानी मार्ग या मट्टावाला मार्ग से जाने की सलाह दी गई है।

किस नदी में कितना पानी बह रहा

Haryana Weather Update: हरियाणा के 7 जिलों में बारिश की चेतावनी, 6 में स्कूल बंद
Haryana Weather Update: हरियाणा के 7 जिलों में बारिश की चेतावनी, 6 में स्कूल बंद

हथिनीकुंड बैराज पर सोमवार रात 12 बजे 2 लाख 29 हजार 834 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था। मंगलवार सुबह 6 बजे यह 2 लाख 7 हजार 721 दर्ज किया गया। सिरसा में घग्घर नदी में 34 हजार 500 क्यूसेक पानी चल रहा है। तटबंध पर बसे 20 से ज्यादा गांवों को खतरा है। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रात 10 बजे तक मारकंडा नदी में करीब 27 हजार क्यूसेक पानी था। अंबाला में टांगरी नदी में फिलहाल लगभग 11 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है।

ये भी पढ़ें : मारकंडा नदी उफान पर, कुरुक्षेत्र के 17 गांवों में स्कूल बंद, एसडीआरएफ तैनात, यमुना ने भी दिखाया रौद्र रूप

ये भी पढ़ें : पंजाब में बाढ़ से त्राहिमाम, बारिश बढ़ा रही परेशानी