Haryana Weather Update: अंबाला और फतेहाबाद में बारिश शुरू

0
165
Haryana Weather Update: अंबाला और फतेहाबाद में बारिश शुरू
Haryana Weather Update: अंबाला और फतेहाबाद में बारिश शुरू

मौसम विभाग ने जारी किया हुआ है प्रदेश में बारिश का अलर्ट
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में सुबह के समय अचानक से मौसम में बदलाव आया। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए हुए है। वहीं अंबाला और फतेहाबाद के जाखल में बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भर गया है। इसके अलावा भिवानी, रोहतक, महेंद्रगढ़, सोनीपत, झज्जर, फरीदाबाद, नूंह, नारनौल, चरखी दादरी, जींद, कैथल और करनाल में बादल छाए हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग ने सुबह 9:10 बजे तक हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला में तेज धूल भरी हवाएं चलने और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है।

वहीं फतेहाबाद, हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में 25-50 प्रतिशत और सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में 25 प्रतिशत तक बरसात का अनुमान है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। 31 मई को पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत व सोनीपत में बरसात होने की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में मौसत खुश्क रहेगा।

सिरसा रहा सबसे गर्म जिला

वहीं गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला। जिसके चलते कई जगहों पर बरसात हुई तो कई जगहों पर आंधी भी चली। इससे तापमान में गिरावट हुई, साथ ही गर्मी से भी राहत मिली। इसके अलावा गुरुवार को अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़ा। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।