Delhi Weather News : दिल्ली में आंधी के साथ लौटा बारिश का दौर

0
85
Delhi Weather News : दिल्ली में आंधी के साथ लौटा बारिश का दौर
Delhi Weather News : दिल्ली में आंधी के साथ लौटा बारिश का दौर

उमस भरी गर्मी से मिली राहत, आज के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Delhi Weather News (आज समाज), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश ने एक बार फिर मई में राहत प्रदान की है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस बार दिल्ली में पूरे महीने बारिश और तेज हवाओं का दौर चलता रहा जिसके कारण गर्मी के लिए जाने जाते मई में लोगों को गर्मी से राहत मिली। यहां तक की नौतपा में भी तापमान सामान्य से कम रहा। गुरुवार शाम को एक बार फिर से दिल्ली में तेज आंधी के बाद बारिश का दौर लौट आया। दिनभर जहां लोग गर्मी से परेशान रहे वहीं शाम होते ही पहले तेज हवाएं चली फिर जल्दी ही उन्होंने आंधी का रूप ले लिया। शाम करीब साढ़े सात बजे तक दिल्ली में अच्छी बारिश हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

आज भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 30 मई के लिए बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया और 2 जून को बारिश की संभावना जताई है। वहीं, शुक्रवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम और रात के समय गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं 50-60 किमी प्रति घंटा की गति के साथ अस्थायी रूप से 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाएंगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

गुरुवार को दिल्ली के आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में 39.2, पालम में 38.9 और लोधी रोड में 38.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 29.0 डिग्री दर्ज किया गया।

देश में समय से पहले पहुंचा मानसून

वहीं मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी करके कहा है कि मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। आम तौर पर जहां मानसून एक जून के आसपास केरल पहुंचता है वह आठ दिन पहले ही केरल पहुंच गया है। इसके साथ ही मुंबई सहित देश के तटीय प्रदेशों में जोरदार बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस बार देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : Pakistani Spy in Delhi : दिल्ली में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार