Weather Today : उत्तर बंगाल व सिक्किम में बारिश, भूस्खलन का कहर

0
73
Weather Today : उत्तर बंगाल व सिक्किम में बारिश, भूस्खलन का कहर
Weather Today : उत्तर बंगाल व सिक्किम में बारिश, भूस्खलन का कहर

सड़कें बही, पुल टूटे, 23 की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

Weather Today (आज समाज), दार्जिलिंग : भारी बाशि और भूस्खलन ने उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भारी तबाही की है। बारिश के चलते सड़कें बह चुकी हैं और पुल टूट चुके हैं इसके साथ ही दर्जनों एरिया ऐसे हैं जिनका जिला मुख्यालयों से संपर्क टूट चुका है। जिसके चलते राहत व बचाव कार्य चलाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अभी तक इस बारिश और भूस्खलन के चलते अभी तक 23 लोगों की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि अभी कई जगहों पर लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की पूरी संभावना है।

इन जगहों पर हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

इस मूसलाधार बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और सिक्किम में हुआ है। बारिश के चलते मिरिक और सुकिया इलाके में कई जगह भूस्खलन हुआ है। दार्जिलिंग जिले के मिरिक में लैंडस्लाइड से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। सड़कों पर कई जगह मलबा जम गया है और यातायात पूरी तरह बाधित है। सिक्किम से संपर्क टूट गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाक के मुताबिक सोमवार सुबह तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है। दार्जिलिंग के साथ-साथ अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। विशेष रूप से तीस्ता और माल नदी के उफान ने मालबाजार और डुआर्स क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है।

अरब सागर में उठा तुफान आगे बढ़ रहा

अरब सागर में उठा सीजन का पहला चक्रवात शक्ति समुद्र में उथल-पुथल मचा रहा है। समुद्र को मथ रहे इस चक्रवात में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जो और तेज हो सकती हैं। यह ओमान और पाकिस्तान को ओर बढ़ रहा है और इसके भारत के तट से टकराने की संभावना कम है। इसके बावजूद इसके प्रभाव से महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और बिजली भी गिर सकती है। वहीं हिमाचल के लिए सोमवार को आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में 8 अक्तूबर तक लगातार बारिश होने का पूवानुर्मान है।