Haryana Weather Update: आज पूरे हरियाणा में बारिश

0
106
Haryana Weather Update: आज पूरे हरियाणा में बारिश
Haryana Weather Update: आज पूरे हरियाणा में बारिश

कैथल में बारिश में नहाने गए 3 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात शामिल हैं।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। बाकी जिलों के अधिकतर एरिया में बारिश होगी। समाचार लिखे जाने तक पंचकूला, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र और नूंह में बारिश जारी है। जबकि, बाकी जगहों पर बादल छाए हुए हैं। वहीं, बुधवार को कैथल में तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। बच्चे बारिश के दौरान गली में खेल रहे थे। इस बीच नहाने के लिए घर के पास में बने तालाब पर चले गए। तालाब के किनारे बारिश के चलते कीचड़ हो गया था।

कीचड़ के चलते पैर फिसलने से तीनों तालाब में गिर गए। जब तक उन्हें बचाने के लिए युवक आए, तब तक तीनों की मौत हो गई। इनकी पहचान वंश (8), अक्षय (8) और नमन (9) के रूप में हुई है। इनमें से एक माता-पिता का इकलौता बेटा था। जबकि, दो के एक-एक भाई हैं।

तापमान में आई गिरावट

हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक बना हुआ है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला पलवल रहा। पलवल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नारनौल में 2.8 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। इसके बाद नारनौल का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।