Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

0
69
Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

19 सितंबर तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, 20 को निकलेंगी धूप
Haryana Weather Update, (आज समाज), नई दिल्ली: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 15 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की बारिश व बंूदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। जिन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल के अधिकांश इलाके शामिल है। वहीं, जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में बारिश का दौरा 20 सितंबर के बाद थम जाएगा। आज और कल प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। 20-21 सितंबर को सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा तथा धूप निकलेगी। वहीं इससे पहले बुधवार को सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में बारिश हुई, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहा। बारिश से प्रदेश में अब तक 21 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें अधिकांश मौतें सितंबर में हुई हैं। वहीं 70 से ज्यादा मकान ढहने या उनमें दरारें आने की सूचना है।

39 फीसदी अधिक हो चुकी बारिश

हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि अब तक प्रदेश में 17 सितंबर तक औसतन 407 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन अब तक 565.6 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा है।

सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1089.1 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 एमएम दर्ज की गई है। इस सीजन में अंबाला, करनाल और पंचकूला को छोड़कर बाकी सभी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।

कल इन जिलों में हो सकती है बारिश

शुक्रवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना है। कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत, रोहतक, झज्जर में कुछ एरिया में बूंदाबांदी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

शनिवार और रविवार को मौसम रहेगा साफ

शनिवार को प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। सभी जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूवार्नुमान की मानें तो रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।