Punjab News : पंजाब के गवर्नर Gulab Chand Kataria की तबीयत बिगड़ी, PGI में भर्ती

0
203
Punjab News : पंजाब के गवर्नर Gulab Chand Kataria की तबीयत बिगड़ी, PGI में भर्ती
Punjab News : पंजाब के गवर्नर Gulab Chand Kataria की तबीयत बिगड़ी, PGI में भर्ती

Punjab News | चंडीगढ़ | पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर्स उनका ईलाज करने में जुटे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह गिरकर चोटिल हुए हैं लेकिन राजभवन की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

राजस्थान के रहने वाले कटारिया को 31 जुलाई 2024 को पंजाब का गवर्नर और चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया था। तत्कालीन गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति की थी।

Thailand–Cambodia Conflict: सीमा पर हवाई हमले, गोलाबारी और झड़पों में 11 मरे