MGNREGA मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय का किया घेराव

0
87
MGNREGA मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय का किया घेराव
MGNREGA मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय का किया घेराव

MGNREGA, (आज समाज), चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय हल्ला बोला, हालाँकि पुलिस ने भाजपा कार्यालय के सामने लगाए गए बैरिकेड के बाहर ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोक दिया। बता दें कि भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को निरस्त करने हेतु प्रस्तुत विधेयक के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ता ने सड़कों पर उतर कर भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय़ का घेराव किया।

प्रदर्शन में कांग्रेस के लगभग 300 वर्कर शामिल रहे

उल्लेखनीय है कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस के लगभग 300 वर्कर शामिल रहे, इसके साथ ही करीब 10 विधायक भी उपस्थित रहे, जिनमें बरौदा से इंदूराज नरवाल, नूंह से मामन खान, महम से बलराम दांगी, नारनौंद से जस्सी पेटवाड़ सहित करनाल से लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा, NSUI के सदस्य भी शामिल रहे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार गांधी परिवार को के षड्यंत्र के तहत बदनाम करने की कोशिश कर रही है, जिसके लिए नेशनल हेराल्ड जैसे केस लगा रही है।

योजनाओं के नाम बदले जा रहे

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा ईडी जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। वहीं योजनाओं को लेकर भी मनमानी की जा रही है। पहले से चली आ रही योजनाओं के नाम बदले जा रहे है। मनरेगा का नाम बदली करने पर पर भी कांग्रेस ने आपत्ति जताई। बता दें कि इस विधेयक के प्रस्तुत करने के विरोध में आज यानी 17 दिसंबर को हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

बीजेपी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे

वहीं आपको बता दें कि 18 दिसंबर को हरियाणा विधान सभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहे है, जिसको लेकर भी नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चंडीगढ़ आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक की गई। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में हरियाणा की बीजेपी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।​ वोट चोरी, सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके सरकार बनाने, चुनाव से पहले अवैध प्रलोभन और फर्जी मतदाताओं जैसे हथकंडों से यह सरकार बनी है।

सब की पोल खोली जाएगी

सदन में इन सब की पोल खोली जाएगी। ​इसके अलावा, बढ़ती बेरोजगारी, खेल सुविधाओं की बदहाली, जलभराव मुआवजा, कानून-व्यवस्था, बढ़ते भ्रष्टाचार, चंडीगढ़ विवाद और SYL जैसे अहम मुद्दों पर भी सरकार को घेरा जाएगा। ​हरियाणा के हक और जनता की आवाज को सदन में जोरदार तरीके से रखा जाएगा। इस दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र जी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : India News Manch 2025: पुरानी सरकार ने दिल्ली की हवा दूषित की- पंकज सिंह