President Draupadi Murmu Visit Ambala: 18 अक्टूबर को अंबाला आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

0
72
President Draupadi Murmu Visit Ambala: 18 अक्टूबर को अंबाला आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
President Draupadi Murmu Visit Ambala: 18 अक्टूबर को अंबाला आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

एयरफोर्स स्टेशन द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में होंगी शामिल
President Draupadi Murmu Visit Ambala, (आज समाज), अंबाला: हरियाणा के अंबाला में स्थित एयरफोर्स स्टेशन द्वारा 18 अक्टूबर को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हो सकती है। हालांकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी तक राष्ट्रपति भवन या प्रशासन की ओर से नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक अंबाला एयरफोर्स स्टेशन द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के संभावित दौरे को देखते हुए अंबाला जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों की प्रारंभिक बैठकों का दौर जारी है। सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और प्रोटोकॉल को लेकर प्रशासन ने पुलिस, एयरफोर्स व अन्य संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के आगमन से पहले उनके प्रोटोकॉल अधिकारी अंबाला पहुंचकर सभी तैयारियों का जायजा लेंगे।

औपचारिक स्वीकृति की प्रतीक्षा

एयरफोर्स की ओर से कार्यक्रम से संबंधित प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है और राष्ट्रपति भवन से औपचारिक स्वीकृति की प्रतीक्षा की जा रही है। गौरतलब है कि अंबाला एयरफोर्स स्टेशन देश के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण वायुसेना ठिकानों में से एक है।

यहां पर कई बार शीर्ष स्तर के सैन्य और राजकीय कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार भी वायुसेना से जुड़े एक अहम आयोजन की योजना बनाई जा रही है, जिसमें राष्ट्रपति मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकती हैं।

वायुसेना की 17 स्क्वाड्रन तैनात है अंबाला स्टेशन पर

अंबाला में राष्ट्रपति का यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है। यहां वायुसेना की 17 स्क्वाड्रन तैनात है, जिसके पास राफेल जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान हैं। माना जा रहा है कि कार्यक्रम का संबंध वायुसेना दिवस (8 अक्टूबर) के बाद की किसी औपचारिक गतिविधि से जुड़ा हो सकता है। यदि ऐसा हुआ तो यह राष्ट्रपति मुर्मू का अंबाला एयरफोर्स स्टेशन का पहला दौरा होगा।

ये भी पढ़ें : 1 लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, गुरुग्राम और दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई