Haryana Weather Update: हरियाणा में आज बारिश की संभावना

0
141
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज बारिश की संभावना
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज बारिश की संभावना

50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से चल सकती है हवाएं
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 17 जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इन जिलों में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। जिन जिलों में बारिश हो सकती है।

उनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर शामिल है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।मौसम विभाग ने 1 जून को भी प्रदेश के 11 जिलों बरसात होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल गिरावट ही दर्ज की गई।

सिरसा रहा सबसे गर्म

हरियाणा के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।