भारत जोड़ो यात्रा में धक्का मुक्की, जमीन पर गिरे दिग्विजय सिंह, ऊपर चढ़े कार्यकर्ता, वीडियाे वायरल

0
522
Bharat Jodo Yatra

आज समाज डिजिटल, Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज चौथा दिन है। यह यात्रा आज सुबह 6 बजे शुरु होकर खरगोन के मनिहार के लिए रवाना हुई और करीब 9.30 बजे खरगोन जिले के मनिहार पहुंच गई। इस दौरान यात्रा में धक्का मुक्की होने की खबर है।

इस धक्का मुक्की में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) जमीन पर गिर गए और भारी भीड़ के कारण उनके ऊपर कई और कार्यकर्ता गिर गए। इसके बाद अन्य कार्यकर्ताओं ने तुरंत दिग्विजय सिंह को उठाया। Digvijay Singh ने इस घटना पर नाराजगी भी व्यक्त की है। इसके बाद यात्रा फिर से शुरु हुई। यहां से यात्रा खरगोन जिले के बलवाड़ा होते हुए महू पहुंचेगी। 

जानकारी के मुताबिक यात्रा के दौरान बड़वाह से करीब 4 किलोमीटर आगे बढ़ने पर राहुल गांधी चोर बावड़ी के पास बने एक होटल पर अचानक चाय ब्रेक के लिए रुक गए। तभी वहां अचानक से धक्का मुक्की शुरू हो गई। इस धक्का मुक्की के कारण दिग्विजय सिंह के जमीन पर गिरने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

बता दें कि फिलहाल यात्रा रुकी हुई है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भोजन ब्रेक पर हैं। आज इस यात्रा का दूसरा चरण दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। वहीं टी ब्रेक के बाद प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा इंदौर होते हुए दिल्ली रवाना हो गए। यहां से यात्रा खरगोन जिले के बलवाड़ा होते हुए महू पहुंचेगी। राहुल यहां आंबेडकर स्मारक पर बाबा साहेब आंबेडकर काे नमन करेंगे। इसके बाद आमसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर उनके साथ मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व CM कमलनाथ, पूर्व CM दिग्विजय सिंह समेत देश व प्रदेश के करीब 40 नेता मौजूद रहेंगे।

80 दिन से चल रही भारत जोड़ो यात्रा

Rahul Gandhi

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा का आज 80वां और मध्यप्रदेश में यात्रा का चौथ दिन है। Rahul Gandhi अपने रात्रि विश्राम स्थल मोरटक्का सुबह आगे की यात्रा के लिए रवाना हुए। सुबह कड़कड़ाती ठंड के बावजूद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा सुबह 6.20 बजे सधे हुए कदमों से तेज चाल चलते हुए आगे के लिए निकले। विश्राम स्थल से करीब 200 मीटर दूर नर्मदा पुल से राहुल गांधी ने बड़वाह क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका अभिवादन किया। 

ये भी पढ़ें : दिल्ली में फिर घटी दिल दहलाने वाली घटना, नशेड़ी युवक ने पूरे परिवार को मार डाला

ये भी पढ़ें : इसरो ने लॉन्च किया PSLV-C54 रॉकेट, महासागरों के वैज्ञानिक अध्ययन और चक्रवातों पर रखेगा पैनी नजर

ये भी पढ़ें : बदले बदले लुक में नजर आएंगे एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स, नई गाइडलाइन जारी 

ये भी पढ़ें :  IPL 2023 Retention List : जानिए किस टीम से कौन सा खिलाड़ी हुआ बाहर

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE