IPL 2023 Retention List : जानिए किस टीम से कौन सा खिलाड़ी हुआ बाहर

0
623
IPL 2023 Retention List

आज समाज डिजिटल, IPL 2023 Retention List : सभी फ्रेंचाइजी ने अपने कुछ खिलाड़ियों को बाहर किया है और एक नई रिटेंशन लिस्ट जारी की है। ऐसा करके सभी ने अपना पर्स हल्का करने का काम किया है। एक तरफ मुंबई इंडियंस के किरोन पोलार्ड को संन्यास के चलते बाहर किया गया है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान केन विलियमसन को ही बाहर कर दिया है। उधर, पंजाब किंग्स ने भी मयंक अग्रवाल को अपनी टीम से बाहर करने का फैसला किया है।

ऐसे ही कुछ अन्य खिलाड़ी भी हैं जिनकी अब नीलामी होगी और उन्हें कोई भी फ्रेंचाइजी खरीद सकती है। आइए जानते हैं कि किस टीम से कौन सा खिलाड़ी बाहर हुआ है और कितना पर्स हल्का हुआ है-

IPL 2023 Retention List

1.मुंबई इंडियंस –  मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड समेत 13 खिलाड़ियों को बाहर किया है। रिलीज किए गए खिलाड़ी (13): कीरोन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बासिल थम्पी, डेनियल सैम्स, फैबियन एलेन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धी, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमल मिल्स।

वहीं जेसन बेहरेनडॉर्फ को ट्रेडिंग के जरिए टीम में लिया है। (IPL 2023 Retention List)

मुंबई की मौजूदा टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान , कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।

पर्स में बचे: 20.55 करोड़

2. चेन्नई सुपर किंग्स : टीम ने बड़े नामों में ड्वेन ब्रावो और इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन को बाहर किया है। वहीं रॉबिन उथप्पा ने संन्यास ले लिया था। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीशन शामिल हैं।

फिलाहल सीएसके में एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबति रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक सोलंकी, महीष तीक्ष्णा, सिमरजीत सिंह, दीपक सोलंकी दीक्षाना है।

इनका पर्स शेष: 20.45 करोड़ रुपए है।

3. सनराइजर्स हैदराबाद : इस टीम ने कप्तान केन विलियमसन और निकोलस पूरन को रिलीज कर दिया है। इनके अलावा जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद को बाहर किया है।

मौजूदा टीम: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन, उमरान मलिक।

पर्स में बचे: 42.25 करोड़

4. कोलकाता नाइट राइडर्स : केकेआर ने एलेक्स हेल्स, अजिंक्य रहाणे समेत कुछ बड़े नामों को रिलीज किया है। इनके अलावा पैट कमिंस, सैम बिलिंग्स, अमन खान, शिवम मावी, मोहम्मद नबी, चमिका करुणारत्ने, एरॉन फिंच, अभिजीत तोमर, अशोक शर्मा, बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, रासिख सलाम, शेल्डन जैक्सन को रिलीज किया है।

वहीं शार्दुल ठाकुर, रहमानुल्लाह गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन को टीम में ट्रेड के जरिए लिया है। 

इस समय में टीम में श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, रिंकू सिंह।

पर्स में बचे: 7.05 करोड़.

5. पंजाब किंग्स (PBKS): इस फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान मयंक अग्रवाल को रिलीज कर दिया है। कुछ दिन पहले ही शिखर धवन को पहले कप्तान बनाया था। वहीं ओडियन स्मिथ, वैभव अरोरा, बेनी हॉवेल, ईशान पोरेल, अंश पटेल, प्रेरक मांकड़, संदीप शर्मा, ऋतिक चटर्जी को भी बाहर किया गया है।

वर्तमान टीम: शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़ हैं।

पर्स में बचे: 32.2 करोड़.

6. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): लखनऊ ने जेसन होल्डर और मनीष पांडे जैसे प्लेयर्स को रिलीज करने का फैसला किया है। रिलीज किए गए खिलाड़ी (7): एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, दुष्मंता चमीरा, एविन लुईस, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, शाहबाज नदीम शामिल हैं।

वर्तमान टीम: केएल राहुल (कप्तान), आयुष बदोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पंड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई। पर्स शेष: 23.35 करोड़ रुपए

IPL 2023 Schedule

7. राजस्थान रॉयल्स : आखिरी बार की उपविजेता टीम ने अपने कोर ग्रुप को बरकरार रखा है। हालांकि अनुनय सिंह, कॉर्बिन बॉश, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, करुण नायर, नाथन कूल्टर-नाइल, रस्सी वैन डेर डुसेन, शुभम गढ़वाल, तेजस बरोका को रिलीज किया है।

मौजूदा टीम: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेद मैकॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा। पर्स बाकी: 13.2 करोड़।

8. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): आरसीबी ने जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, एल. सिसोदिया, शेरफेन रदरफोर्ड को रिलीज किया है। 

वर्तमान टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसारंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप। पर्स में बचे: 8.75 करोड़

9. दिल्ली कैपिटल्स (DC): दिल्ली कैपिटल्स ने शार्दुल ठाकुर, टिम सेफर्ट जैसे प्लेयर्स को रिलीज कर दिया है. शार्दुल को बाद में केकेआर ने ट्रेड कर लिया था। रिलीज किए गए खिलाड़ी (5): शार्दुल ठाकुर, टिम सेफर्ट, अश्विन हेब्बर, केएस भरत, मनदीप सिंह। ट्रेड प्लेयर्स: अमन खान

वर्तमान टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिच नॉर्किया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल और पर्स में बचे: 19.45 करोड़ रुपए। IPL 2023 Schedule

10. गुजरात टाइटन्स (GT): रिलीज किए गए खिलाड़ी (6): रहमानुल्लाह गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन, डोमिनिक ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह, जेसन रॉय, वरुण एरोन शामिल हैं।

इस समय गुजरात टाइटन्स में हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद हैं। पर्स शेष: 19.25 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें : Aftab and Shraddha Case : आरी से काटा, 35 टुकड़ें किए, बदबू न आए इसलिए लाया फ्रिज, रोज लगाता अगरबती

ये भी पढ़ें : इस वजह से सानिया मिर्जा का हो सकता है तलाक, सामने आई शोएब की पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ बोल्ड तस्वीरें

ये भी पढ़ें : नवम्बर में ये 5G स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सारी जानकारी

ये भी पढ़ें : अर्चना गौतम को बिग बॉस 16 से कितनी फीस मिली, क्या दोबारा होगी एंट्री

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE