PM Modi Breaking News : आज दुनिया में आर्थिक स्वार्थ की राजनीति हो रही : पीएम

0
446
PM Modi Breaking News : आज दुनिया में आर्थिक स्वार्थ की राजनीति हो रही : पीएम
PM Modi Breaking News : आज दुनिया में आर्थिक स्वार्थ की राजनीति हो रही : पीएम

टैरिफ को लेकर भारतीय प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर साधा निशाना, कहा, सरकार लघु उद्यमियों, किसानों, पशु पालकों का अहित नहीं होने देगी

PM Modi Breaking News (आज समाज), बिजनेस डेस्क : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए उच्च टैरिफ को लेकर अपनी चुप्पी पहली बार तोड़ी। दरअसल सोमवार शाम को पीएम मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान जब एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने टैरिफ को लेकर कहा कि दुनिया में आज आर्थिक स्वार्थ की राजनीति हो रही है। सब कोई अपना फायदा करने में लगा है। हम सब कुछ देख रहे हैं। सरकार लघु उद्यमियों, किसानों, पशु पालकों का अहित नहीं होने देगी। दबाव कितना ही क्यों न हो, हम झेलने की ताकत बढ़ाते जाएंगे।

गुजरात दो मोहन की धरती

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात की धरती दो मोहन की धरती है एक सुदर्शन चक्र धारी द्वारिकाधीश और दूसरे चरखाधारी मोहन, हमारे महात्मा गांधी। भारत इन दोनों के दिखाए रास्ते पर चलकर सशक्त होता जा रहा है। श्रीकृष्ण ने हमें सिखाया कि देश समाज की रक्षा कैसे करें। उन्होंने सुदर्शन चक्र को न्याय व सुरक्षा का कवच बनाया, जो दुश्मन को ढूंढकर उसे दंड देता है। यही भाव आज भारत के फैसलों में देश-दुनिया अनुभव कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि आज आतंकवादी और उनके आकाओं को हम छोड़ते नहीं हैं। चाहे वे कहीं भी छिपे हैं।

पहलगाम का हमले का बदला हमने कैसे लिया दुनिया ने देखा है। 22 मिनट में सब साफ कर दिया। आॅपरेशन सिंदूर हमारी सेना के शौर्य और सुदर्शन चक्र धारी मोहन की इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि चरखाधारी मोहन महात्मा गांधी ने भारत की समृद्धि का रास्ता स्वदेशी में बताया था। साबरमती आश्रम इसका साक्षी है। जिस पार्टी ने उनका नाम लेकर दशकों तक सत्ता सुख भोगा, उसने बापू की आत्मा को कुचल दिया। गांधी के नाम पर गाड़ी चलाने वालों ने एक बार भी न तो स्वच्छता को बढ़ावा दिया और न स्वदेशी को बढ़ाया।

कांग्रेस ने देश में विदेशों पर निर्भर किया

पीएम मोदी ने कहा कि देश समझ नहीं पा रहा है कि कांग्रेस की समझ को क्या हुआ है। 60-65 साल देश पर शासन करने वाली कांग्रेस ने भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रखा ताकि वो सरकार में बैठे-बैठे आयात में भी घोटाले कर सके। आज भारत ने आत्मनिर्भरता को विकसित भारत के निर्माण का आधार बना दिया है। किसानों, मछुआरों, पशुपालकों, उद्यमियों के दम पर भारत तेजी से विकास के रास्ते पर चल रहा है। पीएम ने कहा कि भारत सौर पवन और परमाणु ऊर्जा के मामले में आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें : Share Market Update : यूरोपीय बाजारों में गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेजी