PM Modi का साइप्रस दौरा पाकिस्तान के हमदर्द तुर्किये के लिए कड़ा संदेश!

0
55
PM Modi
PM Modi: प्रधानमंत्री का साइप्रस दौरा पाकिस्तान के हमदर्द तूर्किये के लिए कड़ा संदेश!

PM Modi Cyprus visit, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया के दौरे पर रवाना हो गए। वह 18 जून तक विदेश दौरे पर रहेंगे और उनके दौरे का पहला पड़ाव साइप्रस है। पीएम का साइप्रस का दौरा अहम माना जा रहा है। कनाडा में मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद दौरे के अंतिम पड़ाव में वह क्रोएशिया जाएंगे।

तुर्किये और साइप्रस के बीच 1974 के बाद से दुश्मनी

आपरेशन सिंदूर के बाद पीएम साइप्रस दौरे पर गए हैं जिसे तुर्किये के लिए एक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि तुर्किये और साइप्रस के बीच 1974 के बाद से दुश्मनी है। तब से दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्ते भी खत्म हैं। दरअसल, तुर्किये पर आरोप है कि उसने साइप्रस के एक तिहाई हिस्से पर 1974 से जबरन कब्जा किया हुआ है।

यह भी पढ़ें : PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया के दौरे पर रवाना