
PM Modi, (आज समाज), कुरुक्षेत्र : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को कुरुक्षेत्र के गीता स्थली ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने पीएम श्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत अनुभव केंद्र का उद्घाटन भी किया।उल्लेखनीय है कि द्वारा उद्घाटित अनुभव केंद्र दुनिया को महाभारत युग का साक्षात अनुभव देगा। बता दें कि यह पंचजन्य स्मारक भगवान कृष्ण के पवित्र शंख पंचजन्य पर आधारित है और यह स्मारक धर्म और दिव्य ज्ञान का प्रतीक है।

इसकी ध्वनि से युद्ध की शुरुआत होती थी, जो धर्म और न्याय के लिए एक आह्वान था
गौरतलब है कि महाभारत के युद्ध में भगवान श्री कृष्ण ने न्याय और धर्म का पक्ष लेते हुए अपने शंख पांचजन्य से शंखनाद किया था। यह शंख उन्हें गुरु दक्षिणा के रूप में मिला था और इसकी ध्वनि से युद्ध की शुरुआत होती थी, जो धर्म और न्याय के लिए एक आह्वान था। पौराणिक कथाओं मान्यताओं के अनुसार, यह शंख शंखासुर नामक दैत्य को मारने के बाद उसके खोल से बना था, जिसे भगवान विष्णु ने धारण किया था। बाद में यह भगवान श्री कृष्ण को प्राप्त हुआ।

पांचजन्य शंख की ध्वनि से पूरी सेना में जोश और शत्रु सेना में भय फैल जाता था
इस शंख से युद्ध की शुरुआत में शंखनाद करना एक पारंपरिक और पवित्र कार्य था, जो धर्म की रक्षा और अधर्म के अंत का प्रतीक था। श्री कृष्ण के पांचजन्य शंख की ध्वनि से पूरी सेना में जोश और शत्रु सेना में भय फैल जाता था। भगवान श्री कृष्ण के शंखनाद ने धर्म की रक्षा और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने का संदेश दिया, जो कि एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य था। उन्नत वैदिक शैली के वैदिका पर स्थापित स्वर्णिम शंख पवित्रता, साहस और धर्म की विजय का प्रतिक है। यह पांचजन्य भारत के सनातन संदेश धर्म और दिव्य ज्ञान की याद दिलाता है। इस पर श्रीमद्भगवद् गीता के 18 श्लोक अंकित किए गए हैं।

पीएम मोदी ने बारीकी से हर चीज़ को निहारा
महाभारत अनुभव केंद्र परिसर में ही स्थित है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने महाभारत अनुभव केंद्र का भी अवलोकन किया, जिसमें महाभारत से जुड़े विभिन्न कक्ष शामिल हैं, पीएम मोदी ने बारीकी से हर चीज़ को निहारा। उन्होंने महाभारत अनुभव केंद्र में स्वागत कक्ष, महाकाव्य का सृजन कक्ष, प्राचीन महाभारत, कुरु वंशावली, द्रोपदी स्वयंवर, भगवान श्री कृष्ण का विराट स्वरूप, गीता श्लोक, कृष्ण भूमिका, कुरुक्षेत्र 48 कोस, दशव अवतार सहित अन्य कक्षों का भी अवलोकन किया।

