Janmashtami Special: मोरपंख से घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा, नकारात्मक शक्तियों से होता है बचाव

0
67
Janmashtami Special: मोरपंख से घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा, नकारात्मक शक्तियों से होता है बचाव
Janmashtami Special: मोरपंख से घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा, नकारात्मक शक्तियों से होता है बचाव

मोरपंख को घर में रखना माना गया है शुभ
Janmashtami Special, (आज समाज), नई दिल्ली: मोरपंख से भगवान श्री कृष्ण के मुकुट की शोभा में बढ़ोतरी होती है। मोरपंख के बिना भगवान श्री कृष्ण का श्रृंगार अधूरा रहता है। भगवान श्री कृष्ण को मोरपंख बेहद ही प्रिय है। इसलिए सदैव मोरपंख भगवान श्री कृष्ण के मुकुट शोभा में चार चांद लगाता है, लेकिन क्या आप जानते है कि भगवान श्री कृष्ण के अत्यंत प्रिय मोरपंख को घर में रखा भी बेहद ही शुभ माना गया है। मोरपंख को घर में रखने से नकारात्मक का वास नहीं होता। घर में सैदव सकारात्मक बनी रहती है।

इसलिए मोरपंख को घर में रखना शुभ और सौभाग्यकारी माना जाता है। प्राचीन काल से ही मोरपंख को घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने, समृद्धि बनाए रखने और नकारात्मक शक्तियों से बचाव का प्रतीक माना गया है। इसलिए इस जन्माष्टमी पर आप मोरपंख के कुछ छोटे उपाय कर जीवन को खुशहाल बना सकते है। इस लेख में जानें मोरपंख कहां-कहां रखना चाहिए और उसके क्या-क्या लाभ हैं।

वास्तु शास्त्र में भी बताया गया मोरपंख का विशेष महत्व

वहीं, वास्तु शास्त्र में भी मोरपंख का विशेष महत्व बताया गया है। विशेषकर जन्माष्टमी के पावन दिन इससे जुड़े कुछ उपाय करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं, दरिद्रता समाप्त होती है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकता है मोरपंख

आज जन्माष्टमी के अवसर पर मोर पंख को घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है। यह घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा को रोकता है और सकारात्मक वातावरण बनाए रखता है।

तिजोरी में मोरपंख रखने से धन की होती है प्राप्ति

वास्तु के अनुसार मोर पंख से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन आकर्षित होता है ऐसे में तिजोरी या धन रखने के स्थान पर मोर पंख रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही बेफिजूल के खर्चों में रोकथाम भी होती है।

नजरदोष को खत्म करने में भी मोरपंख का किया जाता है प्रयोग

नजरदोष को खत्म करने के लिए भी मोरपंख का इस्तेमाल किया जाता है। जन्माष्टमी की रात मोर पंख से बच्चों की तीन बार नजर उतारकर उसे घर के मंदिर में रख दें या किसी सुरक्षित स्थान पर संभालकर रखें। ऐसा करने से बुरी नजर संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

शयनकक्ष में दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें मोर पंख

दांपत्य जीवन में मधुरता, प्रेम और वैवाहिक रिश्तों को मजबूती देने के लिए शयनकक्ष में दक्षिण-पश्चिम दिशा में मोर पंख रखें

वास्तुदोष होता है दूर

अगर घर के किसी हिस्से में वास्तु संबंधी कोई दोष है तो जन्माष्टमी के दिन मोरपंख रख दें। इसे वास्तुदोष दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा आती है।

सिरहाने पर मोरपंख रख सोएं

जिन लोगों को अक्सर किसी कारण से भय, अनिद्रा और बुरे सपने आते हैं तो सिरहाने पर मोरपंख रख सोएं।

व्यापार में लाभ के लिए मोर पंख और भगवान कृष्ण की मूर्ति को रखें

अगर किसी कारण से व्यापार में नुकसान हो रहा और तरक्की नहीं हो रही है तो मोर पंख और भगवान कृष्ण की मूर्ति को रखें। इससे लाभ के अवसरों में वृद्धि करने में सहायक माना जाता है।

ये भी पढ़ें : जन्माष्टमी पर इन रंगों के कपड़े पहनकर करें लड्डू गोपाल की पूजा, मनोकामना होगी पूर्ण

ये भी पढ़ें : जन्माष्टमी आज, जानें कैसे करें लड्डू गोपाल की पूजा