Parineeti-Raghav Chadha ने कर ली सगाई, मैचिंग आउटफिट में परफेक्ट लग रहा था कपल

0
321
Parineeti Raghav Chadha

Aaj Samaj (आज समाज), Parineeti Raghav Chadha, नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता व सांसद राघव चड्ढा ने सगाई कर ली है। कल शाम दिल्ली के कपूरथला हाउस में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों की रिंग सेरेनमी हुई। फंक्शन के बाद कपल मीडिया के सामने आया और दोनों ने काफी रोमांटिक पोज भी दिए। मैचिंग आउटफिट में ये कपल एक साथ परफेक्ट लग रहा था।

  • अगली बार ‘चमकीला’ और ‘कैप्सूल गिल’ में दिखाई देंगी परिणीति

परिणीति ने पहना था पेस्टल कलर का कुर्ता, राघव ने अचकन

Parineeti Raghav Chadha
फंक्शन के बाद मीडिया को पोज देते बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता व सांसद राघव चड्ढा।

परिणीति ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया पेस्टल कलर का कुर्ता पहना था। इसे मैचिंग लेस दुपट्टे के साथ पेयर किया था। वहीं राघव चड्ढा ने पवन सचदेव की अचकन पहनी थी। इस कपल ने एक जैसी पोस्ट शेयर कर इस बड़ी खबर की घोषणा की। परिणीति ने लिखा, जिस चीज के लिए मैंने प्रार्थना की, मैंने हां कह दिया। वाहेगुरु जी मेहर करना। राघव चड्ढा ने कैप्शन में लिखा, सब कुछ मैंने प्रार्थना की। उसने हां कह दिया। वाहेगुरु जी मेहर करना।

प्रियंका चोपड़ा लंदन से पहंची थी

परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा, जो लंदन से शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचीं, उन्हें शाम को भी कार्यक्रम स्थल पर देखा गया। उन्होंने खुशी-खुशी वेन्यू पर खड़े पैपराजी को पोज भी दिए। वर्कफ्रंट की बात करें तो, परिणीति चोपड़ा अगली बार ‘चमकीला’ और ‘कैप्सूल गिल’ में दिखाई देंगी।

एक्ट्रेस को आखिरी बार सूरज बड़जात्या की ऊंचाई में देखा गया था। परिणीति चोपड़ा कोड नेम: तिरंगा, द गर्ल आॅन द ट्रेन, साइना नेहवाल की बायोपिक, संदीप और पिंकी फरार, हंसी तो फंसी, केसरी, शुद्ध देसी रोमांस और इश्कजादे जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।

परिणीति ने 2011 में की थी करियार की शुरूआत

परिणीति ने अपने अभिनय की शुरूआत 2011 की रोमांटिक कॉमेडी लेडीज वर्सेस रिकी बहल, को-स्टार अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह से की। तो वहीं राघव आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। जब वो राजनीति में आए हैं, उन्हें पॉलिटिक्स का मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहा जाता था।

यह भी पढ़ें : Parineeti Chopra: सपनों के रिसॉर्ट से कम नहीं परिणीति चोपड़ा का अंबाला वाला घर

यह भी पढ़ें : परिणीति संग डिनर के सवाल पर देखने लायक था आप सांसद राघव चड्ढा का रिएक्शन

यह भी पढ़ें : 14 May Weather: उत्तर व मध्य भारत सहित देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी शुरू, लू की संभावना, पूर्वोत्तर में मोचा के असर के आसार

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE