14 May Weather: उत्तर व मध्य भारत सहित देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी शुरू, लू की संभावना, पूर्वोत्तर में मोचा के असर के आसार

0
279
14 May Weather
उत्तर व मध्य भारत सहित देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी शुरू, लू की संभावना, पूर्वोत्तर में मोचा की दस्तक।

Aaj Samaj (आज समाज), 14 May Weather, नई दिल्ली: उत्तर व मध्य भारत सहित देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली के अलावा हरियाणा, पश्चिमी यूपी, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी एमपी, विदर्भ, गुजरात के कुछ इलाकों, मध्य महाराष्ट्र व मध्य और उत्तर भारत में कल तापमान बढ़ने से तेज गर्मी रही। आज पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में लू चलने की संभावना है। इस बीच पूर्वोत्तर में मोचा के असर से आज भारी बारिश की संभावना

  • आज पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में लू के आसार
  • मोचा के असर से पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अनुमान

मैदानों में इतने व पहाड़ों में इतने डिग्री पारा होने पर लू

आईएमडी अधिकारियों का कहना है कि तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मैदानी जगहों पर जब 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान पहुंच जाता है तो आईएमडी लू चलने की संभावना जताता है। वहीं पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान के 30 डिग्री के पार करने के बाद लू की स्थिति बनती है।

त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर व दक्षिण असम सहित कई जगह होगी बारिश

आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में पैदा हुआ चक्रवात मोचा अंडमान निकोहार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के उत्तर-उत्तरपश्चिम में बना हुआ है। विभाग के अनुसार आज इसके प्रभाव से त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम के कई स्थानों पर आज भारी बारिश होगी।

त्रिपुरा, मिजोरम और दक्षिण मणिपुर में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इसके उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने की बहुत अधिक संभावना है। यह बांग्लादेश के कॉक्स बाजार और म्यांमार के क्यौकप्यू के बीच से गुजर सकता है। इस दौरान 150-160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

दिल्ली के कुछ इलाकों में पारा 43, राजस्थान में 45 पार

दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसी वजह से राजधानी में लू की स्थिति बनी हुई है। शनिवार से उत्तर पश्चिम भारत में लू का प्रकोप शुरू हो गया है। गुजरात में अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियम अधिक रहा। राजस्थान में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। उम्मीद जताई जा रही है कि लू की स्थिति अस्थायी रहेगी।

अगले हफ्ते दिल्ली व आसपास बारिश होने की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले हफ्ते दिल्ली व आसपास के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। आज दिन में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Jammu-Kashmir के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

यह भी पढ़ें : Jalandhar Lok Sabha Bypoll के वोटों की गिनती जारी, आप के सुशील रिंकू आगे, जश्न शुरू

यह भी पढ़ें : Karnataka Elections Results 2023 Update: शुरूआती रुझानों में कांग्रेस ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE