Parineeti Chopra: सपनों के रिसॉर्ट से कम नहीं परिणीति चोपड़ा का अंबाला वाला घर

0
272
Parineeti Chopra
सपनों के रिसॉर्ट से कम नहीं परिणीति चोपड़ा का अंबाला वाला घर

Aaj Samaj (आज समाज), Parineeti Chopra, अंबाला: बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा के बीच बीते कुछ दिनों से क्लोज रिलेशन के चर्चे हैं और अब तो दोनों सगाई करने वाले हैं। खबरों के अनुसार दोनों दिल्ली में 13 मई को दोनों सगाई होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि परिणीति मूल रूप से हरियाणा के अंबाला की रहने वाली है। अंबाला कैंट में उनका घर है और पिता पवन चोपड़ा और उनकी माता अब भी वहीं रहते हैं।

  • 13 मई को परिणीति-MP राघव चड्ढा की सगाई
  • अब भी अंबाला कैंट में  रहते हैं माता-पिता 
  • पिता से गले लगकर रो पड़ी थीं परिणीति

22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में हुआ जन्म

Parineeti Chopra
परिणीति चोपड़ा ने कुछ वर्ष पहले शेयर की थी अंबाला वाले अपने घर की तस्वीरें।

परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में ही हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से हुई है। पिता पवन चोपड़ा की कैंट की राय मार्केट में स्पेयर पार्ट की दुकान है। अभिनेत्री का कहना है कि अंबाला का उनका घर सपनों के रिसॉर्ट से कम नहीं है। उन्होंने मार्च-2020 में अंबाला के अपने घर की तस्वीरें शेयर कर यह बात कही थी।

अब भी अपनी सब्जियां उगाकर खाते हैं माता-पिता : परिणीति

परिणीति ने कहा था, मेरे माता-पिता ज्यादातर अपनी सब्जियां खुद उगाते हैं और काश मैं अभी वहीं क्वारंटाइन होती। दरअसल उस समय कोरोनाकाल था, इसलिए उन्होंने यह बात कही थी। परिणीति की मां ने उन्हें अंबाला वाले घर की तक तस्वीरें भेजी थीं। ये तस्वीरें परिणीति के प्रशंसकों को उनकी विशाल संपत्ति की एक झलक देती हैं। यहां हरे-भरे बगीचे, ताड़ के ऊंचे-ऊंचे पेड़, अनोखे शेड और बाहर खाने-पीने की जगहें हैं। रमणीय अनुभूति किसी को भी ईष्यार्लु बना सकती है।

आप सांसद संजीव अरोड़ा ने रिश्ते पर लगाई है मुहर

परिणीति और राघव चड्ढा ने तो अपनी रिलेशनशिप अभी आॅफिशियल नहीं की है, लेकिन आप के सांसद संजीव अरोड़ा ने इसी साल मार्च में दोनों की फोटोज शेयर करते हुए इनके रिश्ते पर मुहर लगाई थी। उन्होंने मार्च के अंतिम सप्ताह में ट्विटर पर राघव-परिणीति की फोटो शेयर करते हुए लिखा, मैं आप दोनों को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों का साथ, प्यार और आनंद से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। बता दें कि दोनों काफी समय एक-दूसरे को पसंद करते हैं और उनका परिवार भी रिश्ते के लिए राजी है।

जानिए कैसे पहली बार रिलेशनशिप की खबरें बनी सुर्खियां

राघव और परिणीति को इसी मार्च में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ देखा गया था। दोनों ने लंच और डिनर साथ किया था, जिसके बाद से ही उनके रिलेशनशिप की खबरें लाइमलाइट में आईं। तब परिणीति के पिता ने कहा था कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। मां ने भी कुछ कहने से इनकार कर दिया था। उसी समय से कयास लगाए जाने लगे थे कि जल्द कपल अपने रिलेशनशिप की आॅफिशियल अनाउंसमेंट भी कर सकता है। हालांकि अब तक उन्होंने अपने रिलेशनशिप की आधिकारकि पुष्टि नहीं की है।

इंग्लैंड में पढ़ाई के टाइम से एक-दूसरे को जानते हैं परिणीति-राघव

राघव और परिणीति जब इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे तब से वे एक-दूसरे को जानते हैं। परिणीति ने मैनेचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं, राघव लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं। दोनों को इंग्लैंड में भारत-यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इस इवेंट में ब्रिटिश यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को सम्मानित किया गया था।

तीन साल पहले चंडीगढ़ जाते हुए रुकी थी अंबाला अपने घर

Parineeti Chopra
अंबाला में माता-पिता के साथ परिणीति चोपड़ा

तीन साल पहले यानी 2021 में स्टारकास्ट फिल्म दावत-ए-इश्क की प्रमोशन के दौरान परिणीति दिल्ली से चलकर चंडीगढ़ जाते हुए अपने घर अंबाला आई थी। उतरते ही वह सबसे पहले अपने पिता पवन चोपड़ा के गले लगकर फफक-फफक कर रो पड़ी। इसके बाद वह अपनी मां रीना और भाई सहज चोपड़ा से मिलीं तो वह भी भावुक हो गए। उनके पुराने परिचितों का भी अच्छा खासा जमावड़ा देखा गया। लोगों ने वेलकम होम के नारे लगाकर परिणीति का स्वागत किया। लोगों ने फिल्मी सितारों के साथ खूब फोटो सेशन भी करवाया।

यह भी पढ़ें : Miss India 2023: राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने जीता मिस इंडिया-2023 का खिताब

यह भी पढ़ें : परिणीति संग डिनर के सवाल पर देखने लायक था आप सांसद राघव चड्ढा का रिएक्शन

यह भी पढ़ें :  Mouni Roy Viral Video: एक्ट्रेस मौनी राय और दिशा पाटनी के बोल्ड अंदाज ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE