Jalandhar Lok Sabha Bypoll के वोटों की गिनती जारी, आप के सुशील रिंकू आगे, जश्न शुरू

0
438
Jalandhar Lok Sabha Bypoll
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी, आप के सुशील रिंकू आगे, जश्न शुरू।

Aaj Samaj (आज समाज), Jalandhar Lok Sabha Poll, चंडीगढ़: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच पंजाब की जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए हुए मतदान की भी आज गिनती चल रही है। जालंधर सीट पर हुए उपचुनाव के लि सुबह 8 बजे से मतगणना चल रही है और अब तक के रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सुशील रिंकू लगातार बढ़त बनाए हुए है।

  • दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, केजरवाल से करेंगे मुलाकात
  • परिणीति व राघव चड्ढा की सगाई में शिरकत करेंगे दोनों मुख्यमंत्री

आप के सुशील रिंकू कांग्रेस से करीब  52,064 वोटों से आगे

सुशील रिंकू कांग्रेस से करीब 52,064 वोटों से आगे हो चुके हैं। यह देख आप के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। बता दें जालंधर कांग्रेस का गढ़ माना जाता है और पिछली चार बार से इस सीट पर कांग्रेस जीतती रही है। लेकिन इस बार के चुनाव में आप शुरू से ही आगे चल रही है। रिंकू के घर पर भी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है।

‘आप’ को वोट देने वालों का धन्यवाद : हरपाल चीमा

आप के चुनाव प्रभारी वित्तमंत्री हरपाल चीमा चंडीगढ़ से जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह ट्रेंड है। आम आदमी पार्टी को वोट देने वालों का वह धन्यवाद करते हैं। बाकी बातें वह नतीजा घोषित होने के बाद करेंगे। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली पहुंचे हैं और वह पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात करेंगे। शाम को केजरीवाल व मान पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई में हिस्सा लेंगे।

चुनाव मैदान में हैं 19 उम्मीदवार

जालंधर उपचुनाव में 19 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज शाम तक हो जाएगा। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सुबह 11.10 बजे तक अअढ के सुशील कुमार रिंकू 32,305 वोटों से आगे है, वहीं आप को 1,66418, कांग्रस को 1,34,766, अकाली दल-बसपा-78,898 और भाजपा को 87,558 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें : Karnataka Elections Results 2023 Update: शुरूआती रुझानों में कांग्रेस ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

यह भी पढ़ें : परिणीति संग डिनर के सवाल पर देखने लायक था आप सांसद राघव चड्ढा का रिएक्शन

यह भी पढ़ें : Mastermind Azad Veer: विदेश से फंडिंग के लिए किए गोल्डन टेंपल के पास धमाके

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE