एक को जानो एक को मानो और एक हो जाओ : विनोद वोहरा

0
316
Panipat News/Know one believe one and become one: Vinod Vohra
Panipat News/Know one believe one and become one: Vinod Vohra

आज समाज डिजिटल,  Panipat News :

 

पानीपत। समालखा सतगुरू माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से आज प्रातः 10 बजे से 12:30 बजे तक संत निरंकारी सत्संग भवन, नजदीक सैंट मैरी स्कूल में सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें विनोद वोहरा,मैंबर इंचार्ज, संत निरंकारी मंडल ने फरमाया कि परमात्मा एक ही है अल्लाह एक ही है। एक को जानो, एक को मानो ,एक हो जाओ के अनुसार चलना ही भक्ति है। जब इंसान सत्संग में आकर ब्रह्मज्ञान लेता है तभी मानव जीवन का मूल्य पता चलता है। तभी इंसानियत वाले गुण इंसान में आते है।

 

 

Panipat News/Know one believe one and become one: Vinod Vohra
Panipat News/Know one believe one and become one: Vinod Vohra

 

84 लाख योनि भुगतने के बाद हमें मनुष्य का चोला मिला

सत्संग के कार्यक्रम में पहुंचने पर संयोजक अरविंद डावर ने फूलों के बुके देकर विनोद वोहरा का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने आगे फरमाया की 84 लाख योनि भुगतने के बाद हमें मनुष्य का चोला मिला है। इसलिए हमें समय का लाभ उठाकर परमात्मा की जानकारी करनी चाहिए। इस मौके पर पानीपत के संयोजक अरविंद डावर ,बाबरपुर के मुखी जोगिंदर जुनेजा व नामुंडा के मुखी विनोद सहित हजारों बहन भाई उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

SHARE