अपने बच्चों को ऐसे संस्कार दो : आर्य

0
270
Panipat News/Give such values ​​to your children: Arya
Panipat News/Give such values ​​to your children: Arya

आज समाज डिजिटल, Panipat News : 

 

पानीपत। स्थानीय काठ मंडी स्थित वेद मंदिर में श्रावणी पर्व के उपलक्ष्य में साप्ताहिक सत्संग में आज यज्ञ-हवन व सत्संग का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रहमा ओमप्रकाश शास्त्री ने यजमान विनोद सिंगला एवं अनिता सिंगला को गृहस्थ जीवन के लिए बताया कि गृहस्थ में सदा ऐसे रहे जैसे आपस में दूध और पान। सहारनपुर से आर्य वैदिक भजनोपदेशक सुमित्र अंगिरस आर्य ने भी मनुष्य को एक अच्छा संस्कारवान गृहस्थी कैसे बने।

 

श्रीराम ने एक आदर्श गृहस्थ का पालन किया

उन्होंने कहा कि जैसे श्रीराम ने एक आदर्श गृहस्थ का पालन किया। संसार में भारतीय गृहस्थ से अच्छा कोई उदाहरण नहीं है। अपने बच्चों को ऐसे संस्कार दो जो अपना और अपने देश के प्रति समर्पण की भावना रखे। इस अवसर पर मुख्य रूप से ईश्वर आर्य पूर्व पार्षद सत्य भूषण आर्य पूर्व पार्षद ,आनंद प्रकाश आर्य जौरासी, रवि प्रकाश आर्य,वीरेन्द्र, राजेश आर्य, रामधन, नीरज, अनिल, सुषमा, पुष्पा, स्नेहा, कमलेश, सरला, डा0 सरोज, उषा,सुधा बत्रा पानीपत आदि काफी संख्या में श्रृद्धालु मौजूद थे।

 

 

 

SHARE