Aaj Ka Mausam 28 April 2024: ओडिशा व बंगाल में लू का रेड अलर्ट, बिहार व झारखंड आरेंज अलर्ट

0
13
Aaj Ka Mausam 28 April 2024
ओडिशा और बंगाल में लू का रेड अलर्ट, बिहार व झारखंड आरेंज अलर्ट। 

Aaj Samaj (आज समाज), Aaj Ka Mausam 28 April 2024, नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के पूर्वी और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में 30 अप्रैल तक भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में इन दिनों कई जगह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उसके पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए लू यानी हीटवेव का रेड अलर्ट और बिहार व झारखंड के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

कई दिन तक जारी रहेगा गर्म हवाओं का प्रकोप

वैज्ञानिकों के अनुसार अभी कई दिन तक गर्म हवाओं का प्रकोप रहेगा। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा है कि ओडिशा में कुछ दिन तक लू के हालात बने रहेंगे और इसे देखते हुए ही राज्य में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आईएमडी की ओर से आज के लिए पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई है।

बंगाल के पानागढ़ में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के पानागढ़ में शनिवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है। वहीं कोलकाता में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रहा। मिदनापुर में तापमान 43.5, बांकुड़ा 43.2, बैरकपुर 43.2, बर्धमान 43, आसनसोल 42.5, पुरुलिया 42.7 और श्रीनिकेतन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ओडिशा के अंगुल में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री

ओडिशा के औद्योगिक शहर अंगुल में 44.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस मौसम में पहली बार 44 डिग्री को पार कर चुका है। इसके अलावा, बारीपदा में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि बौध, ढेंकनाल और भवानीपटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में दिन के तापमान में धीरे-धीरे एक से दो डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान जताया है। उसके बाद के दो दिन तक कोई बड़ा बदलाव न होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश व उत्तरी हिस्सों के लिए भी ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। लू से यहां भी लोग परेशान रह सकते हैं।

दिल्ली में बारिश के बाद गर्मी से राहत, बीते कल 38 डिग्री था पारा

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में दिन के तापमान में धीरे-धीरे एक से दो डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान जताया है। उसके बाद के दो दिन तक कोई बड़ा बदलाव न होने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शुक्रवार को हुई बारिश के बाद चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस से घटकर 38 डिग्री सेल्सियस हो गया। आईएमडी के मुताबिक राजधानी में सोमवार तक अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।

जानिए बारिश की संभावना कहां

मौसम विभाग ने आज के लिए जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।  विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, पूर्वी मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में भी आज गरज के साथ हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE