देशबन्धु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में 11वीं खेलकूद का समापन

0
145
Panipat News/Completion of 11th sports in Deshbandhu Gupta Government College
Panipat News/Completion of 11th sports in Deshbandhu Gupta Government College
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। देशबन्धु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में 11वीं खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता का समापन दिवस रहा। इस अवसर पर रोटरी क्लब, पानीपत(दक्षिण) की कार्यकरिणी समिति उपस्थित रही। रोटरी क्लब के प्रधान अजय सरदाना, सचिव धीरज मिगलानी मुख्य अतिथि के तौर पर आमन्त्रित रहे।महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ. रितु नेहरा ने  अतिथियों का परिचय उपस्थित विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों से कराया। मुख्य अतिथि रोटरी क्लब प्रधान अजय सरदाना ने अपने संबोधन में सामूहिकता से समाजिकता पर विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा हमें शिक्षा के साथ खेलों को भी अपनाना चाहिए।

विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

इस अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से वाटरकूलर लगवाया गया। रोटरी क्लब सचिव धीरज मिगलानी ने क्लब के कार्यों पर प्रकाश डाला। मुख्यस्तिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। शारीरिक शिक्षा प्रो. दलजीत सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और उपस्थित स्टाफ सदस्यों का आभार प्रकट किया। प्रवीण को सर्वश्रेष्ठ एथलीट (लड़का) और सोनिया को सर्वश्रेष्ठ एथलीट (लड़की) घोषित किया गया। 11 वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता सफलतापूर्वक  संपन्न हुई। इसके साथ ही हर्बल बॉटनिकल गार्डन में जामुन का पौधा इको क्लब के सहयोग से रोपित किया गया।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

डॉ. सविता नैन ने मंच का कुशलतापूर्वक संचालन किया। इस अवसर पर डॉ. नरेश ढांडा, डॉ. नरसिंह जांगड़ा, डॉ. सरोज चौहान, डॉ. सुमित्रा विज, डॉ. शशिकांता, डॉ. स्नेहलता, डॉ. सुनील दत्त, कंवर पाल, डॉ। श्रीराम शर्मा, दलबीर देसवाल, सोनिया, डॉ. दलजीत कुमार,  सुधीर पुजारा, श्रीमती दीप्ति गाबा, विवेक तनेजा, डॉ. शिवम धवन,  सुमन, कुसुम, हेमलता, ज्योति शर्मा, कविता तनेजा, डॉ. कविता जैन, डॉ. वीना कुमारी, तकदीर सिंह, जयकंवर, अरविंद कुमार, लाजपत मालिक सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे
1.  100 मीटर( लड़की)
1 रिया           बी ए 1
2 सोनिया      बी एस सी 3
3 रितिका      एम ए (इतिहास)
2.  800 मीटर (लड़की)
1 सोनिया      बी एस सी 3
2 रितिका      एम ए (इतिहास)
3 छोटी रानी  बी कॉम 1
3 . 3 टंगड़ी दौड़
1 सोनिया/ रितिका
2 अंजलि/अंशुल
3 काजल/आँचल
4 .डिस्कस थ्रो (लड़की)
1 नेहा          बी ए
2 रितिका     एम ए (इतिहास)
3 सोनिया     बी एस सी 3
5.ऊँची कूद (लड़की)
1 मंजीत        बी कॉम 3
2 राधिका      बी ए 1
3 प्रीति देवी   बी ए 2
6. 100 मीटर (लड़का)
1प्रवीण       बी एस सी 3
2 मनीष      बी ए 2
3 गौरव       बी ए 1
7. ऊँची कूद ( लड़का)
1 प्रवीण       बी एस सी 3
2 शुभम        बी कॉम 3
3 विवेक       बी कॉम 3
8. 5000 मीटर (लड़का)
1 विवेक       बी कॉम 3
2 मनीष       बी ए 2
3 समीर       बी ए 2
9. 3 टंगड़ी दौड़ (लड़का)
1 गुरदेव सिंह/समीर
2 प्रवीण/शुभम
3 गौरव/शुभम
10. डिस्कस थ्रो (लड़का)
1 प्रवीण       बी एस सी 3
2 विजय       एम ए (इतिहास)
3 दीपक       बी ए 1
SHARE