बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर दूसरे दिन भी इनकम टैक्स के छापे

0
340
BBC Controversy Today Update
बीबीसी के दफ्तरों पर दूसरे दिन भी इनकम टैक्स की छापे

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (BBC Controversy Today Update): ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालयों पर आज दूसरे दिन भी आयकर विभाग (आईटी) के छापेमारी जारी है। कई घंटों से अफसर लैपटॉप, डॉक्यूमेंट्स की छानबीन कर रहे हैं। आईटी की टीमों ने कल भी बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालयों पर छापेमारी की थी। सूत्रों का कहना है कि आईटी अधिकारी 2012 से अब तक के अकाउंट्स की डिटेल का पता कर रहे हैं। इसी के साथ अधिकारियों ने बीबीसी पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

  • इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप
  • स्टाफ को जांच में सहयोग करने के लिए कहा

वित्त विभाग के लैपटॉप-डेस्कटॉप और मोबाइल जब्त

आईटी विभाग के अधिकारियों ने बीबीसी के वित्त विभाग के लैपटॉप-डेस्कटॉप और मोबाइल जब्त कर लिए हैं। जब जांच चल रही थी उस दौरान आईटी अधिकारियों और बीबीसी इंडिया के संपादकों के बीच बहस भी हुई है। हालांकि बीबीसी ने अपने स्टाफ को जांच में सहयोग करने के लिए कहा है। इसमें कहा गया कि वे हर सवाल का जवाब ईमानदारी से दें।

आयकर से कोई जानकारी न छिपाएं कर्मी

मेल में कहा गया है कि बीबीसी का संस्थागत स्ट्रक्चर, गतिविधियों, संस्थान और भारत में कार्य के बारे में सवाल करना जांच के दायरे में आता है और ऐसे में आपकी निजी आय और आयकर के बारे में सवाल किए जा सकते हैं। आप इनका जवाब देने से इनकार कर सकते हैं। अपने कंप्यूटर सिस्टम से न ही कोई जानकारी डिलीट करें और न ही उसे आयकर अधिकारियों से छिपाएं।

बीबीसी ने स्टाफ की मदद को हेल्पलाइन एक्टिवेट की

बीबीसी की ओर से अपने स्टाफ को भेजी गई मेल में कहा गया है कि अगर आईटी कर्मचारी आपसे मिलना चाहें तो आपको उनसे मिलना है। कंपनी ने भारत में काम करने वाले कर्मचारियों की मदद के लिए हेल्पलाइन भी एक्टिवेट की है।

विवादित डॉक्युमेंट्री को लेकर चर्चा में रही थी कंपनी

बता दें कि बीबीसी हाल ही में अपनी विवादित डॉक्युमेंट्री को लेकर चर्चा में रहा था। ये डॉक्युमेंट्री 2002 गुजरात दंगों पर बनाई गई थी। केंद्र सरकार द्वारा इस डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। देश की कई यूनिवर्सिटियों में इसकी स्क्रीनिंग के लिए बवाल भी हुआ था।

ये भी पढ़ें : Amit Shah: अडाणी-हिंडनबर्ग विवाद में कुछ छिपाने या डरने जैसा नहीं

Connect With Us: Twitter Facebook

 

 

SHARE