Panchkula News : भारत को विकसित राष्ट्र बनाना अब देश का संकल्प – धर्मवीर चौधरी

0
140
Making India a developed nation is now the country's resolution - Dharamvir Chaudhary
  • विकसित भारत के अमृत काल में भाजपा कार्यकर्ता मातृभूमि की सेवा में समर्पित – अजय मित्तल
  • मोदी राज में समानता के भाव से हुए विकास कार्य – शक्ति रानी शर्मा

(Panchkula News) पंचकूला। भाजपा जिला मुख्यालय पंचकमल के अटल सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लोकसभा सांसद धर्मवीर चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, जिला प्रभारी रवि बतान, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, नगर महापौर कुलभूषण गोयल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कालका नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण लांबा, वरिष्ठ नेता श्याम लाल बंसल, जिला महामंत्री परमजीत कौर सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी के तमाम कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे हैं जिला प्रधान अजय मित्तल ने कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प दिलवाया। अपने सम्बोधन में अजय मित्तल ने कहा, विकसित भारत के अमृत काल में भाजपा का हर कार्यकर्ता पूरी लगन और निष्ठा से मातृभूमि की सेवा में दिन रात जुटा हुआ है। कार्यकर्ताओ का ये जज्बा और हौसला प्रशंसनीय और वंदनीय है। अजय मित्तल ने बताया, ज़िले में अलग अलग स्थानों पर संकल्प सभा आयोजित कर आम नागरिको को भी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु संकल्प दिलवाने का कार्य पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा किया जायेगा।

2014 के बाद केंद्र व हरियाणा में भाजपा की सरकार आने के बाद से युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी मिलनी शुरू हुई

कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने अपने संबोधन में मोदी सरकार के 11 वर्षीय कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से राष्ट्र निर्माण हेतु पूरी निष्ठा के साथ जुट जाने का आवाहन किया। शक्ति रानी शर्मा ने कहा, मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में देश के सभी राज्यों में निष्पक्ष भाव से विकास के कार्य हुए, इसके उलट कांग्रेस राज में अपना पराया के फॉर्मूले पर नीतियां तय की जाती थी।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा, सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा, पिछले 11 वर्षों में बैंकिंग सेक्टर में भी अभूतपूर्व सुधार हुए हैं, आज बहुत ही कम ब्याज दर पर बैंकों द्वारा ऋण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, इसका सीधा लाभ व्यापारियों और मध्यम वर्ग को मिल रहा है। जिला प्रभारी रवि बतान ने अपने संबोधन में कहा, 2014 से पूर्व भ्रष्ट व्यवस्था के चलते युवाओं में शैक्षणिक योग्यता एवं प्रतिभा होने के बावजूद भी नौकरी नहीं मिल पाती थी, युवा निराश एवं हताश था। 2014 के बाद केंद्र व हरियाणा में भाजपा की सरकार आने के बाद से युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी मिलनी शुरू हुई।

स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसे तमाम योजनाओं के माध्यम से आज हमारे देश का युवा नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने कहा, आज हिंदुस्तान का प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को आसानी महसूस कर सकता है। मोदी राज में देश का चहुंमुखी विकास हुआ। आज हमारी मां, बहन, बेटियां विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में अग्रणी एवं अहम भूमिका निभा रही है। मातृशक्ति वंदन अधिनियम, लखपति दीदी योजना, उज्ज्वला योजना, नल से जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं का स्वामित्व, स्वच्छता घर जैसे अनगिनत योजनाएं महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आई है।

2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश की जनता ने भी अपना पूरा मन बना लिया है

कार्यशाला के मुख्य वक्ता भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मवीर चौधरी ने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार के 11 वर्ष की शानदार उपलब्धियों का बूथ स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देश दिया। धर्मवीर चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने जल, थल, नभ, सुरक्षा, चिकित्सा, शिक्षा सहित आम नागरिक के जीवन से जुड़े सभी क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने का काम किया है। चाहे राष्ट्र के गौरव और स्वाभिमान की बात हो या भारतीय नागरिक के आत्मसम्मान की बात हो, आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। धर्मवीर चौधरी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सेवा ही संगठन की भावना से दिन-रात देश की प्रगति के लिए कार्य कर रहा है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश की जनता ने भी अपना पूरा मन बना लिया है।

Panchkula News : पिंजौर अमरावती हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई