Uttrakhand Rain: सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन, केदारनाथ यात्रा बाधित

0
325
Uttrakhand Rain
Uttrakhand Rain: सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन, केदारनाथ यात्रा बाधित

Uttrakhand Rain, (आज समाज), देहरादून: उत्तर भारत के पहाड़ों से मैदानों तक इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के बीच उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन हुआ है जिसके कारण केदारनाथ यात्रा बाधित हो गई है। मंगलवार रात को तेज बारिश हुई जिसकी वजह से सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर तीन जगह लैंडस्लाइड हो गया।

एसपी व डीसी ने लिया स्थिति का जायजा 

लैंडस्लाइड के कारण मार्ग अवरुद्ध होने की जानकारी मिलने के तत्काल पश्चात जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत का काम शुरू किया। एसपी व डीसी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से स्थिति का जायजा लिया। वह हालात पर नजर रखे हुए हैं। संबंधित अधिकारियों को यात्रा मार्ग को शीर्घ सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालू अपनी यात्रा सुगमता से दोबारा शुरू कर सकें।

6.94 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं केदारनाथ के दर्शन

सूत्रों ने बताया कि राहत एवं बचाव टीमों ने विषम परिस्थितियों के बावजूद आधे घंटे के अंदर पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग को बहाल कर दिया। साथ ही प्रशासन की टीमों भक्तों को सेफ जगहों तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने बताया कि राहत एंव बचाव का काम पूरी रात चलता रहा। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता के तौर पर रखते हुए बिना रुके निगरानी व राहत कार्य संचालित किए गए। बता दें कि बीते कल यानी 19 मई तक 6.94 लाख से ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें : Hot Weather: यूपी का बांदा 48.2 डिग्री के साथ देश में लगातार तीसरे दिन सबसे गर्म

  • TAGS
  • [post_tags]