कहा, विश्व व्यापार के लिए सबसे अहम समुद्री मार्ग का जल्द खुलना जरूरी
S. Jaishankar (आज समाज), पेरिस : भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बार फिर से होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से जल्द से जल्द सुरक्षित आवागमन की मांग की है। जयशंकर ने कहा कि विश्व व्यापार और सप्लाई के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। इसलिए इसका जल्द से जल्द खुलना जरूरी है। एस. जयशंकर ने यह बात जी 7 की विदेश मंत्रियों के शिखर सम्मेलन के दौरान फ्रांस के विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान कही।
इस बैठक के दौरान दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने पश्चिम एशिया के हालात और समुद्री सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दोनों ने होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई है। फ्रांस के विदेश मंत्री ने वैश्विक अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी में भारत के योगदान की सराहना की।
पीएम मोदी की जी 7 शिखर सम्मेलन में भागीदारी की पुष्टि की
दोनों मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एवियन शिखर सम्मेलन (15-17 जून) में अपनी भागीदारी की पुष्टि करते हुए इसका स्वागत किया। पीएम मोदी जी 7 शिखर सम्मेलन में विशेष बुलावे पर जा रहे हैं। बता दें कि भारत जी 7 का स्थाई सदस्य नहीं है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि जी 7 समिट के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात होगी। इस बारे में व्हाइट हाउस भी पुष्टि कर चुका है।
हालांकि व्हाइट हाउस की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात के दौरान दोनों देशों में कोई बड़ा समझौता नहीं होगा। लेकिन ये दोनों नेता द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए नई भूमिका तैयार कर सकते हैं। आपको बता दें कि यदि फ्रांस में ये दोनों नेता मिलते हैं तो यह इनके बीच 16 माह बाद मुलाकात होगी। ज्ञात रहे कि जब डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे तो पीएम मोदी उन्हें बधाई देने के लिए फरवरी 2025 में अमेरिका गए थे। इन दोनों नेताओं ने व्हाइट हाउस में लगी वार्ता की थी और आपसी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर राजी हुए थे।
ये भी पढ़ें : PM Modi Italy Visit : पीएम मोदी के इटली दौरे से आएगी रिश्तों में मजबूती


