Gurugram News: गुरुग्राम में हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

0
90

सोनीपत के गांव जाजल का रहने वाला है आरोपी विशाल
Gurugram News (आज समाज) गुरुग्राम: गुरुग्राम में हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार युवक सोनीपत के गांव जाजल का रहने वाला विशाल है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि विशाल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फाजिलपुरिया के आने-जाने के समय और रुकने के स्थान आदि की रेकी की थी।

रेकी करने के लिए यह गुरुग्राम में कई बार आकर अलग-अलग गेस्ट हाउस में ठहरा। वारदात के दिन भी इसने रेकी करते हुए उसकी सूचना अपने साथियों को दी थी, जिसके आधार पर इसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया। गौरतलब है कि फाजिलपुरिया पर सोमवार रात को गुरुग्राम के साउदर्न पेरिफेरल रोड पर फायरिंग हुई थी। उसने थार भगाकर अपनी जान बचाई थी।

सुनील सरधानिया ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

Gurugram News: गुरुग्राम में हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Gurugram News: गुरुग्राम में हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में 5 करोड़ रुपए के लेन-देन को लेकर फायरिंग करने का दावा किया गया है। सुनील सरधानिया नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली। उसने दावा किया कि फाजिलपुरिया ने रुपए लिए और जब सेलिब्रिटी बन गया तो फोन उठाना बंद कर दिया।

पैसे वापस देने के लिए एक माह की दिया समय

उसने फाजिलपुरिया को एक महीने का टाइम देते हुए कहा कि रुपए वापस कर इस मामले को खत्म करें। वर्ना हर महीने उसके एक जानकार या रिश्तेदार को मारा जाएगा। उसने ये भी दावा किया कि उसका मकसद सिर्फ फाजिलपुरिया को डराना था।

ये भी पढ़ें : रोहतक में महसूस किए गए भूकंप के झटके

ये भी पढ़ें : हरियाणा में सस्ता गैस सिलेंडर लेने से कतरा रहे बीपीएल परिवार