पितृ ऋण से मिलेगी मुक्ति, 19 सितंबर को रखा जाएगा प्रदोष व्रत
Trayodashi Shraddha, (आज समाज), नई दिल्ली: वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 19 सितंबर को आश्विन माह का पहला प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत के दिन देवों के देव महादेव की पूजा एवं भक्ति करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। यह पर्व हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर मंदिरों में शिव परिवार की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही आर्थिक स्थिति अनुसार दान किया जाता है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए व्रत रखा जाता है।
भक्ति भाव से करें भगवान शिव की पूजा
अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत पर भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय आर्थिक स्थिति अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से पितृ ऋण से भी मुक्ति मिलती है।
राशि अनुसार अभिषेक
- मेष राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में शहद मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- वृषभ राशि के जातक त्रयोदशी श्राद्ध के दिन पूजा के समय दूध मिश्रित गंगाजल मे देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- मिथुन राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- कर्क राशि के जातक आश्विन माह के पहले प्रदोष व्रत पर शुद्ध घी से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- सिंह राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन गंगाजल में गुड़ और जौ मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- कन्या राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- तुला राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय सफेद तिल मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
- वृश्चिक राशि के जातक त्रयोदशी श्राद्ध के दिन पूजा के समय पंचामृत से मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- धनु राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय गाय के दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- मकर राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन काले तिल मिश्रित गंगाजल या दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- कुंभ राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन गंगाजल में साबुत उड़द मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
- मीन राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
ये भी पढ़ें : सूर्य ग्रहण के दिन राशि अनुसार करें दान, मिलेगा विशेष लाभ