PM Modi के कुरुक्षेत्र आगमन की पूर्व संध्या सीएम सैनी ने किया रैली स्थल और महाभारत अनुभव केंद्र का निरीक्षण

0
54
PM Modi के कुरुक्षेत्र आगमन की पूर्व संध्या सीएम सैनी ने किया रैली स्थल और महाभारत अनुभव केंद्र का निरीक्षण
PM Modi के कुरुक्षेत्र आगमन की पूर्व संध्या सीएम सैनी ने किया रैली स्थल और महाभारत अनुभव केंद्र का निरीक्षण

PM Modi, (आज समाज), कुरुक्षेत्र : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुरुक्षेत्र आगमन की पूर्व संध्या पर रैली स्थल और महाभारत अनुभव केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों के साथ कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की, ताकि प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर हर व्यवस्था सुचारू, सुरक्षित और प्रभावी रूप से संचालित हो सके। सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था का भी विशेष प्रबंध किया गया।

PM Modi के कुरुक्षेत्र आगमन की पूर्व संध्या सीएम सैनी ने किया रैली स्थल और महाभारत अनुभव केंद्र का निरीक्षण

पवित्र शंख को समर्पित स्मारक ‘पांचजन्य’ का उद्घाटन करेंगे

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण के पवित्र शंख को समर्पित स्मारक ‘पांचजन्य’ का उद्घाटन करेंगे। इससे पूर्व पीएम मोदी गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा करेंगे। बता दें कि यह एक गहन अनुभवात्मक केंद्र है, जहां महाभारत के महत्वपूर्ण प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया है।

प्रधानमंत्री एक विशेष सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे

पीएमओ द्वारा बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री एक विशेष सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे। प्रधानमंत्री ब्रह्म सरोवर दर्शन और पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुरुक्षेत्र दौरा शहर के विकास और धार्मिक पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है। ब्रह्मसरोवर पर महाआरती, महाभारत अनुभव केंद्र के अवलोकन और पंचजन्य स्मारक के उद्घाटन से धर्मनगरी को वैश्विक पहचान मिलेगी।

PM Modi के कुरुक्षेत्र आगमन की पूर्व संध्या सीएम सैनी ने किया रैली स्थल और महाभारत अनुभव केंद्र का निरीक्षण

रक्षा मंत्री की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवान्वित किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कल धर्मनगरी में पेम का आगमन है, उससे पूर्व आज कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के भव्य शुभारम्भ समारोह में माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ ने शिरकत की। धरती कुरुक्षेत्र, जहाँ श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य उपदेश मानवता को प्राप्त हुआ, वहाँ इस महोत्सव का आरंभ स्वयं में अत्यंत आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्रेरणादायक क्षण रहा। माननीय रक्षा मंत्री की उपस्थिति ने न केवल कार्यक्रम को गौरवान्वित किया, बल्कि उनके प्रेरक विचारों ने गीता महोत्सव को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करते हुए हमारे संकल्प और प्रयासों को और अधिक दृढ़ बनाया है।

ये भी पढ़ें: Fire Wreaks Havoc In Kaithal : पराली के बड़े ढेर में अचानक लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में करोड़ों रुपये की पराली राख में तब्दील