
साधक की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र हो जाएगी पूर्ण
Lord Vishnu Puja, (आज समाज), नई दिल्ली: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का व्रत और पूजा करने से आय और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। साथ ही सभी बिगड़े काम संवर जाते हैं। विवाहित महिलाएं गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के निमित्त व्रत भी रखती हैं। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मत है कि गुरुवार के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण हो जाती हैं।
ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को ये चीजें जरूर अर्पित करें।
- श्रीफल: अगर आप भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पूजा के समय उन्हें श्रीफल अवश्य अर्पित करें। भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी को श्रीफल अति प्रिय है। आप एकाक्षी नारियल भी अर्पित कर सकते हैं। श्रीफल अर्पित करने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। भगवान विष्णु की कृपा से साधक को हर कार्य में सफलता मिलती है।
- तुलसी की मंजरी: अगर आप धन संबंधी परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन पूजा के समय भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी को तुलसी की मंजरी अवश्य अर्पित करें। भगवान विष्णु को तुलसी माता अति प्रिय है। तुलसी मंजरी अर्पित करने से भी भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक की आर्थिक समस्या दूर हो जाती है। इसके साथ ही सुख और सौभाग्य में वद्धि होती है।
- चावल की खीर: अगर आप जीवन में तरक्की और उन्नति पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन पूजा के समय भगवान विष्णु को चावल की खीर अर्पित करें। इस उपाय को करने से साधक को हर कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही घर में सकारात्मक शक्ति का संचार होता है।
- गांठ वाली हल्दी: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन पूजा के समय लक्ष्मी नारायण जी को गांठ वाली हल्दी अवश्य अर्पित करें। भगवान विष्णु को हल्दी प्रिय है। वहीं, पूजा समाप्त होने के बाद हल्दी को पीले रंग के कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आय में बढ़ोतरी होने लगती है।
पूजा विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है, खँ१ंल्ल के अनुसार।
- पूजा के लिए एक स्वच्छ स्थान चुनें और भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
- घी का दीपक जलाएं और आरती करें।
- भगवान विष्णु को पीले फूल, फल और मिठाई अर्पित करें।
- खीर, मिठाई, फल और तुलसी दल का भोग लगाएं।
- भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें, जैसे “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
- विष्णु चालीसा का पाठ करें।
- गुरुवार के दिन श्रद्धा अनुसार लोगों को भोजन और कपड़े का दान करें।
यह भी पढ़े : आज का पंचाग, चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे मौजूद
यह भी पढ़े : मासिक शिवरात्रि आज, महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें