Haryana Weather Update: हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, हिसार रहा सबसे ठंडा

0
55
Haryana Weather Update: हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, हिसार रहा सबसे ठंडा
Haryana Weather Update: हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, हिसार रहा सबसे ठंडा

उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से ठंड में हुआ इजाफा
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा में ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह और शाम के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरा और हल्की धुंध देखी गई है। मौसम विभाग ने किसानों और आमजन को सलाह दी है कि सुबह के समय खेतों में काम करते समय ठंड से बचाव के उपाय करें और बच्चों व बुजुर्गों को ठंडी हवाओं से बचाकर रखें।

प्रदेश के 12 शहरों का तापमान 9 डिग्री से कम

वहीं उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। हिसार में तापमान 6.3 डिग्री तक चला गया है, जो सीजन में सबसे कम तापमान रहा। वहीं हरियाणा के 12 शहर ऐसे हैं, जहां तापमान 9 डिग्री से कम है।

आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा

वहीं 4 शहर ऐसे हैं, जहां तापमान 8 डिग्री से भी नीचे आ गया है। महेंद्रगढ़ का तापमान 6.9 डिग्री, सिरसा में तापमान 7.7 डिग्री और जींद में पारा 7.7 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट संभव है।

वातावरण में नमी बढ़ने से आने वाले दिनों में घनी हो सकती है धुंध

विशेषज्ञों का कहना है कि नमी बढ़ने से धुंध की परत और घनी हो सकती है। फिलहाल सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा रही है, जबकि दिन में धूप का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। इस समय हरियाणा में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड का असर और गहराने की संभावना है।

कल से आंशिक बादल-वाई की संभावना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 28 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। 27 व 28 नवंबर को बीच बीच में आंशिक बादल-वाई रहने की संभावना है। उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है, जिससे सुबह व शाम को ठंड रहने की संभावना है।