Yogendra Yadav Opened Front Against Yogi योगेंद्र यादव ने खोला योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा, चुनाव लड़ने के सवाल पर ये जवाब

0
617
yogendra yadav
yogendra yadav

प्रवीण वालिया, करनाल:
Yogendra Yadav Opened Front Against Yogi: संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने साफ कर दिया कि सरकार समझ ले कि किसानों के प्रति कुछ अनुचित होगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका पूरी ताकत के साथ विरोध होगा। वे करनाल पहुंचे थे। यहां उन्होंने यह भी कहा कि अब मिशन उत्तर प्रदेश चलेगा। इसके तहत भाजपा का चुनाव में विरोध होगा। पंजाब चुनाव पर अभी फैसला नहीं लिया है।

15 जनवरी को की जाएगी समीक्षा Yogendra Yadav Opened Front Against Yogi

यादव जय किसान संगठन की बैठक में भाग लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह प्रदेश में इस संगठन को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यादव ने बताया कि 15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में किसानों की मांगों पर कार्रवाई की समीक्षा होगी। मोर्चा के बैनर पर 26 संगठन एक साथ चर्चा करेंगे। किसानों को फसलों के पूरे दाम दिलवाए जाएंगे।

योगी सरकार का होगा जोरदार विरोध Yogendra Yadav Opened Front Against Yogi

उन्होंने कहा कि मिशन उत्तर प्रदेश के तहत योगी सरकार का जोरदार विरोध करेंगे। वहां चर्चित लखीमपुर प्रकरण में अभी तक आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यादव ने कहा कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। मोर्चा जरूर उठा है। असली लड़ाई अब शुरू हुई है। खाद, पानी, बिजली और एमएसपी समेत तमाम मुद्दों पर संघर्ष करेंगे।

मोर्चे का किया जाए सही उपयोग Yogendra Yadav Opened Front Against Yogi

कुछ किसान नेताओं की ओर से चुनाव लड़ने की बात सामने आने पर यादव ने कहा कि आजाद देश में जो भी ऐसा चाहे कर सकता है लेकिन मोर्चा के नाम का इस्तेमाल सही नहीं है। यह पवित्र बैनर है, जिसे मैला नहीं करना चाहिए। अलबत्ता, मैं खुद चुनाव नहीं लड़ूंगा।

सभी को लेनी चाहिए पंजाब नसीहत Yogendra Yadav Opened Front Against Yogi

यादव ने हरियाणा में जय किसान संगठन को विस्तार देने की रणनीति पर चर्चा की। आंदोलन में भागीदारी पर भी विमर्श किया। यादव के अनुसार आंदोलन से बहुत ऊर्जा निकली। हरियाणा के किसानों ने पंजाब के संगठनों से बहुत कुछ सीखा। पंजाब की जत्थेबंदियां दो दशक से अधिक समय से क्रियाशील हैं। उन्हें संगठन चलाना आता है। अब हरियाणा को भी इससे नसीहत लेकर पंजाब की तरह संगठन बनाना और संघर्ष करना होगा, तभी सरकार सही लाइन पर टिकेगी।

Read Also : Miss Universe 2021 हरनाज़ कौर संधू ने 70वें मिस यूनिवर्स का खिताब जीता

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE