Umar Khalid: उमर खालिद को 3 दिन की बेल मिली, घर पर रहना होगा, सिर्फ अस्पताल जाने की अनुमति

0
224
Umar Khalid: उमर खालिद को 3 दिन की बेल मिली, घर पर रहना होगा, सिर्फ अस्पताल जाने की अनुमति
Umar Khalid: उमर खालिद को 3 दिन की बेल मिली, घर पर रहना होगा, सिर्फ अस्पताल जाने की अनुमति

दिल्ली दंगा साजिश मामले में 7 साल से जेल में बंद है उमर खालिद
Umar Khalid, (आज समाज), नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने उमर खालिद को तीन दिन की अंतरिम जमानत दे दी है। दिल्ली दंगों के आरोपी को 1 से 3 जून तक अपनी मां की सर्जरी के लिए जमानत मिली है। खालिद को इसके लिए 1 लाख रुपए का निजी मुचलका भरना होगा।

उन्होंने इससे पहले ट्रॉयल कोर्ट में अपनी याचिका डाली थी जो खारिज कर दी गई। हालांकि जमानत के साथ-साथ उनपर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। उन्हें दिल्ली-एनसीआर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। घर पर रहना होगा और सिर्फ अस्पताल जाने की अनुमति होगी।

कोर्ट ने सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाया

हाईकोर्ट ने कहा, उमर को पहले भी पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए अंतरिम जमानत मिल चुकी है। उन्होंने अदालत की शर्तों का पालन किया था। वह इस मामले में मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है, लेकिन उनकी मां की मेडिकल स्थिति को देखते हुए सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाया गया।

15 दिन की अंतरिम जमानत मांगी थी

उमर ने कोर्ट में 22 मई से 5 जून तक 15 दिन की अंतरिम जमानत मांगी थी। याचिका में कहा था कि वह अपने स्व. मामा के चेहलुम में शामिल होना चाहता है। साथ ही अपनी 62 साल मां की 2 जून को होने वाली लंप एक्सिशन सर्जरी के दौरान उनकी देखभाल करना चाहता है।

ये भी पढ़ें: भारत के 22 शहर दुनिया में सबसे गर्म, 47 डिग्री पर पहुंचा पारा

  • TAGS
  • [post_tags]