बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने से हवा का रुख बदलेगा मौसम का मिजाज
Weather Update (आज समाज), नई दिल्ली : बारिश के लिए तरस रहे उत्तर व मध्य भारत के लिए भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने एक अच्छी सूचना साझा की है। यदि मौसम विभाग की यह सूचना स्टीक साबित होती है तो न केवल देश भर में जल्द मौसम बदलेगा बल्कि बारिश की कमी झेल रहे राज्यों में भी झमाझम बारिश का दौर लौटेगा।
दरअसल आईएमडी की सैटेलाइट तस्वीरों में एक बड़ी खबर सामने आई है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठे घने बादलों का एक बड़ा व्हाइट जोन भारत की ओर बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इससे देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है।
इतना लंबा है क्लाउड बैंड
माना जा रहा है कि मॉनसून की नमी इन बादलों में भरी हुई है, जो उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में बारिश ला सकती है। बता दें कि हाल ही में बंगाल की खाड़ी से मध्य प्रशांत महासागर तक 7000-10000 किलोमीटर लंबा क्लाउड बैंड दिखा था। अब फिर से समंदर से नया जोन एक्टिव हुआ है।
ये बादल मुख्य रूप से उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट से जुड़े हुए हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इन बादलों की वजह से अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में मॉनसून फिर से जोर पकड़ सकता है। इससे ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।
कई राज्यों में सामान्य से कम बरसा मानसून
इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून अभी तक विशेषकर उत्तरी भारत विशेषकर पंजाब व हरियाणा में अपेक्षा से कम बारिश हुई है। इन दोनों राज्यों में खरीफ की कृषि धा जिसके चलते खरीफ की फसलों की सिंचाई में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आने वाले दिनों में यदि नया सिस्टम एक्टिव होता है तो यह इन राज्यों के किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा। बता दें कि देश भर में मॉनसून की कुल बारिश में अब तक लगभग 15 से 18% तक की कमी दर्ज की गई है। जून के महीने में सामान्य से 40% तक कम बारिश हुई थी, लेकिन जुलाई की शुरुआत में अच्छी बारिश के कारण इस कमी में सुधार हुआ है।
ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : नहीं मान रहा ईरान, खाड़ी देशों पर कर रहा ताबड़तोड़ हमले


