Weather Update Today : आज से बदलेगा उत्तर पश्चिमी भारत का मौसम

0
516
Weather Update Today : आज से बदलेगा उत्तर पश्चिमी भारत का मौसम
Weather Update Today : आज से बदलेगा उत्तर पश्चिमी भारत का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ाएगी मौसमी हलचल, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश, आंधी का अलर्ट

Weather Update Today (आज समाज), नई दिल्ली : उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादात्तर राज्यों का मौसम आज से लेकर आने वाले दो दिन तक परिवर्तनशील रहेगा। यह मौसमी बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आ रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों से लेकर उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है।

विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 और 13 मई को तथा जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में 11 और 12 मई को ओलावृष्टि की आशंका भी व्यक्त की है। 11 मई तड़के से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में असर दिखाई देगा। इस मौसमी परिवर्तन से आने वाले दो दिन तक तापमान सामान्य से अपेक्षाकृत कम रहेगा और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलती रहेगी। हालांकि उसके बाद मौसम में बदलाव आएगा और एक बार फिर से पारा ऊपर की तरफ चढ़ेगा।

13 मई के बाद गर्मी दिखाएगी असर

आईएमडी के अनुसार 15 मई तक उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जबकि मध्य भारत में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। पूर्वी भारत में 11 से 14 मई के बीच तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। यूपी, उत्तराखंड व बिहार के कुछ हिस्सों में शनिवार को तापमान सामान्य से नीचे रहा। वहीं असम, गुजरात व लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा।

रविवार को इस तरह रहा मौसम

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और केरल में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) दर्ज की गई। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले मैदानी क्षेत्र, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर 50-95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ गरज-चमक हुई। गुजरात क्षेत्र, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में कुछ स्थानों पर 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में ओलावृष्टि हुई, जबकि जम्मू- कश्मीर के कुछ स्थानों पर भीषण लू जैसी स्थिति बनी रही।

ये भी पढ़ें : Somnath Temple Kalash : सोमनाथ मंदिर में आज स्थापित होगा विशेष कलश

  • TAGS
  • [post_tags]