कहा- टीएमसी का दिया बुझने वाला है, पहले चरण की वोटिंग ने इस पर मुहर लगा दी
PM Modi, (आज समाज), कोलकाता: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, टीएमसी का दिया बुझने वाला है। बुझता दिया फड़फड़ाता है। बंगाल में परिवर्तन की लहर है। पहले चरण की वोटिंग ने इस पर मुहर लगा दी है। पीएम ने महिला आरक्षण पर कहा कि भाजपा बेटियों के सपने कुचलने नहीं देगी। मोदी ने कहा, बंगाल को टीएमसी से आजादी चाहिए।
टीएमसी के डर से आजादी, टीएमसी के भ्रष्टाचार से आजादी, टीएमसी के सिंडिकेट से आजादी, बेटियों पर अत्याचार और बेरोजगारी से आजादी। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दमदम और जादवपुर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
बीजेपी की सरकार बनने के बाद महिलाओं पर हुए सभी अत्याचारों की फाइलें खोली जाएंगी
टीएमसी ने बंगाल में लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था, लेकिन पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निर्माण कर दिया है। दूसरे चरण में आपको इस लोकतंत्र के मंदिर पर विजय ध्यज फहराना है। जब बंगाल की बेटियां न्याय मांगती हैं तो टीएमसी उन्हें घर से बाहर न निकलने की सलाह देती है। टीएमसी नहीं चाहती कि महिलाएं सपने देखें। 4 मई को बीजेपी की सरकार बनने के बाद महिलाओं पर हुए सभी अत्याचारों की फाइलें खोली जाएंगी। यह मोदी की गारंटी है।
सभ्य या शालीन व्यक्ति बीजेपी का समर्थन नहीं करता, अपराधी हो रहे बीजेपी में शामिल
वहीं पश्चिम बंगाल के जगतबल्लभपुर में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, पहले चोर, डकैत, हत्यारे और बलात्कारी अपराध करते थे और जेल जाते थे। अब वे बीजेपी में शामिल हो जाते हैं। आप अपने आसपास देखिए, कोई सभ्य या शालीन व्यक्ति बीजेपी का समर्थन नहीं करता। कोई पढ़ा-लिखा या सम्मानित व्यक्ति बीजेपी के साथ नहीं है। सभी चोर, भ्रष्ट लोग, ठग, शराबी, नशेड़ी, गद्दार और बेईमान लोग बीजेपी में हैं।
बंगाल में बीजेपी की सुनामी, सरकार बनने पर भतीजा टैक्स खत्म करेंगे: शाह
उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे लिए पूरा बंगाल ही टफ था। कई राज्यों में हम सीधे जीत हासिल करते हैं, लेकिन यहां हम 77 सीटों पर हैं। सरकारें देश की जनता बनाती है, इसलिए यहां भी भाजपा सरकार का बनना तय है। मुझे तो बीजेपी की सुनामी दिख रही है। बड़े अंतर से सीटें बढ़ेंगी।
मध्यमग्राम में हुए रोड शो में जो नजारा मैंने देखा, वह मेरी कल्पना से भी कहीं बड़ा था। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद व्यापारियों को किसी तरह का भतीजा टैक्स या भाइपो टैक्स नहीं देना पड़ेगा। हम सिंडिकेट व्यवस्था को खत्म करेंगे।
ये भी पढ़ें: भाजपा में शामिल होंगे आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा


