Sonam Wangchuk: जेल में फर्श पर सो रहे वांगचुक: गीतांजलि

0
328
Sonam Wangchuk: जेल में फर्श पर सो रहे वांगचुक: गीतांजलि
Sonam Wangchuk: जेल में फर्श पर सो रहे वांगचुक: गीतांजलि

कहा- बैरक में टहलने तक की जगह नहीं
Sonam Wangchuk, (आज समाज), नई दिल्ली: सोनम वांगचुक जेल में फर्श पर सो रहे है। उनके पास कोई फर्नीचर नहीं है। उनके बैरक में इतनी भी जगह नहीं है कि वे ठीक से टहल सकें। यह कहना है लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो का। गीतांजलि आंगमो ने ये बातें न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहीं। सोनम वांगचुक को 26 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया था। यह कार्रवाई लेह में राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शनों के दो दिन बाद की गई थी। इन प्रदर्शनों में चार लोगों की मौत हुई थी और 90 लोग घायल हुए थे।

हिरासत आदेश रद्द होना चाहिए

गीतांजलि आंगमो ने कहा कि सोनम वांगचुक की हिरासत के खिलाफ विरोध न होने से वह थोड़ी निराश हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आवाज को और एकजुट और मजबूत होना चाहिए। आंगमो के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में लिए गए व्यक्ति को 5 से 10 दिनों के भीतर सभी दस्तावेज दिए जाने चाहिए। लेकिन वांगचुक को जरूरी वीडियो 28वें दिन दिए गए।

उन्होंने कहा कि यह एनएसए की धारा 8 का उल्लंघन है और इसी आधार पर हिरासत आदेश रद्द होना चाहिए। जरूरी दस्तावेज देर से मिलने के कारण वांगचुक सलाहकार बोर्ड के सामने प्रभावी तरीके से अपनी बात नहीं रख पाए।

केंद्र सरकार की ओर से तारीख पर तारीख ली जा रही

जिन पांच एफआईआर का हवाला दिया गया है, उनमें से तीन में वांगचुक का नाम नहीं है। जिन दो एफआईआर में नाम है, उनमें से एक अगस्त 2025 की है, जिसमें न तो नोटिस दिया गया और न पूछताछ हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला मजिस्ट्रेट का हिरासत आदेश पुलिस के प्रस्ताव की कॉपी-पेस्ट है।

अधिकारी को अपना दिमाग लगाना चाहिए, सिर्फ कागजों की नकल नहीं करनी चाहिए। आंगमो ने कहा कि वे मामले को राजनीतिक नहीं बनाना चाहतीं। लेकिन उन्होंने कोर्ट में हो रही देरी पर चिंता जताई। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार की ओर से तारीख पर तारीख ली जा रही है।

जेल के अनुभव पर किताब लिख रहे सोनम वांगचुक

गीतांजलि आंगमो ने बताया कि सोनम जेल के अपने अनुभव पर जो किताब लिख रहे हैं, उसका टाइटल शायद फॉरएवर पॉजिटिव होगा। अगर वह कुछ चींटियों और उनके व्यवहार को देखते हैं, तो वह मुझसे चींटियों के व्यवहार पर किताबें लाने के लिए कहते हैं।

उन्होंने कहा कि चींटियों के समुदाय में बहुत एकता, बहुत टीम भावना होती है। तो, शायद वह उसका अध्ययन करना चाहते हैं। उनके मुताबिक वांगचुक को धूपघड़ी पर किताबें चाहिए थीं, क्योंकि उनके पास लंबे समय तक घड़ी नहीं थी। वांगचुक को मैकेनिकल घड़ियों सहित कोई भी डिवाइस रखने की इजाजत नहीं है।

ये भी पढ़ें: धर्म ही मुझे और मोदी को चला रहा: मोहन भागवत

  • TAGS
  • [post_tags]