US-Iran War Update : अमेरिका और इजरायल ने रात भर बरसाए बम

0
353
US-Iran War Update : अमेरिका और इजरायल ने रात भर बरसाए बम
US-Iran War Update : अमेरिका और इजरायल ने रात भर बरसाए बम

जोरदार धमाकों से दलही ईरान की राजधानी, कई इमारतें हुई क्षतिग्रस्त

US-Iran War Update (आज समाज), तेहरान : अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुआ युद्ध आज 15वें दिन में प्रवेश कर गया था। 28 फरवरी को जब अमेरिका और इजरायल के पहले ही जोरदार हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर सहित अन्य कई बड़े नेताओं की मौत हो गई थी तो अमेरिका ने भी नहीं सोचा होगा की यह युद्ध इतना लंबा खिंच जाएगा। लेकिन ईरान लगातार अमेरिका और इजरायल के हमलों का जवाब दे रहा है। इन हमलों में जहां ईरान को व्यापक क्षति पहुंच रही है तो वहीं ईरान भी अमेरिका के कई बड़े सैन्य उपकरण और लड़ाकू जहाज गिरा चुका है। जिससे अमेरिका को काफी ज्यादा आथर््िाक नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही अमेरिका के कई सैनिक भी जान गवा चुके हैं।

शुक्रवार-शनिवार की रात फिर किए जोरदार हमले

ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार रात जोरदार धमाकों से कई इलाके दहल गए। शहर के मध्य हिस्से के पास कई बड़े विस्फोट सुने गए, जिनसे आसपास के कई ब्लॉक तक झटके महसूस किए गए। यह धमाके उस इलाके के पास हुए जहां बड़ी संख्या में नागरिक रहते हैं। बताया जा रहा है कि एक धार्मिक ट्रस्ट की खाली इमारत को निशाना बनाया गया, जो एक नागरिक अस्पताल के काफी करीब स्थित है। विस्फोट से इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है और अस्पताल भी प्रभावित हो सकता है। इसी दौरान शहर में सरकार के समर्थन में रोज की तरह सड़कों पर प्रदर्शन भी हो रहा था।

कुवैत ने कई जगहों की सुरक्षा बढ़ाई

कुवैत की नेशनल गार्ड ने एक संदिग्ध ड्रोन को मार गिराने की जानकारी दी है। नेशनल गार्ड के आधिकारिक प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल जदान फदल जदान ने बताया कि यह कार्रवाई उस इलाके में की गई जहां सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी तय की गई थी। कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार ड्रोन को गिराने का कदम सुरक्षा मजबूत करने और महत्वपूर्ण ठिकानों की रक्षा के लिए उठाया गया। अधिकारियों ने कहा कि संभावित खतरों को रोकने और देश की रणनीतिक जगहों को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं।

इजरायली हवाई हमले में दो स्वास्थ्य कर्मियों की मौत

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इजरायल के हवाई हमले में दो स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। मंत्रालय के अनुसार हमला एक संयुक्त मेडिकल पॉइंट पर हुआ, जिसे इस्लामिक हेल्थ अथॉरिटी और इस्लामिक मैसेज स्काउट्स मिलकर चला रहे थे। लेबनान सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन है।

  • TAGS
  • [post_tags]