कहा, ईरान में यह कोई नहीं जानता की उनका नेता कौन है इसलिए सरेंडर की घोषणा में देरी हो रही
West Asia Crisis (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका और इजरायल की ईरान के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई जारी है। इन हमलों में ईरान को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। तेहरान सहित उसके सभी बड़े शहर खंडहरों में तबदील हो चुके हैं। हालांकि अमेरिका की तरफ से यह कहा जा रहा है कि उसने अभी ईरान पर अंतिम और निर्णायक हमला नहीं किया है। इसी बीच युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में जी7 देशों के नेताओं के साथ एक वर्चुअल बैठक में यह दावा किया है कि ईरान ‘लगभग आत्मसमर्पण करने वाला है’। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने सहयोगियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने ‘एक ऐसे कैंसर को खत्म कर दिया है जो हम सभी को धमकी दे रहा था।’
इसलिए ईरान की तरफ से सरेंडर नहीं हो रहा
ट्रंप ने जी-7 कॉल के दौरान ‘आॅपरेशन एपिक फ्यूरी’ के परिणामों का भी बखान किया। ट्रंप ने यह भी कहा कि ‘कोई नहीं जानता कि नेता कौन है, इसलिए ऐसा कोई नहीं है जो आत्मसमर्पण की घोषणा कर सके।’ शुक्रवार को, ट्रंप ने ईरान के नेताओं पर तीखी टिप्पणी की और कहा कि मध्य पूर्व में युद्ध के दो सप्ताह पूरे होने के साथ ही इस क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमलों के भारी आदान-प्रदान के बीच उन्हें मारना उनका बड़ा सम्मान था।
एक बार फिर से ईरानी सेना को सरेंडर करने को कहा
ट्रंप ने कहा कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकेगा। उन्होंने ईरानी सेना और उससे जुड़े समूहों से हथियार डालने की अपील भी की। ट्रंप के अनुसार अगर ईरान संघर्ष को जारी रखता है तो उसके लिए हालात और कठिन हो सकते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनके पहले कार्यकाल से लेकर अब तक उन्होंने अमेरिकी सेना को दुनिया की सबसे शक्तिशाली और घातक सैन्य ताकत बना दिया है। उनका कहना है कि ईरान के पास अमेरिका के हमलों का सामना करने की क्षमता नहीं है।
ये भी पढ़ें : US-Iran War Update : अमेरिका और इजरायल ने रात भर बरसाए बम


