Parliament Budget Session Update: लोकसभा में राहुल गांधी की स्पीच पर लगातार दूसरे दिन हंगामा, पेपर उछालने वाले 8 विपक्षी सांसद निलंबित

0
217
Parliament Budget Session Update: लोकसभा में राहुल गांधी की स्पीच पर लगातार दूसरे दिन हंगामा, पेपर उछालने वाले 8 विपक्षी सांसद निलंबित
Parliament Budget Session Update: लोकसभा में राहुल गांधी की स्पीच पर लगातार दूसरे दिन हंगामा, पेपर उछालने वाले 8 विपक्षी सांसद निलंबित

पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश किया तो स्पीकर ने रोका
Parliament Budget Session Update, (आज समाज), नई दिल्ली: लोकसभा की कार्यवाही आज फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई। राहुल गांधी ने आज दोपहर 2 बजे पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश किया, जिस पर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्षी सांसदों के बीच बहस हो गई। हंगामा बढ़ने पर स्पीकर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने राहुल को रोका और दूसरी पार्टियों के सांसदों को बोलने को कहा, लेकिन राहुल के समर्थन में सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल, टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय और डीएमके सांसद डीएम कातिर आनंद ने बोलने से इनकार कर दिया।

विपक्षी सांसद नारेबाजी करते वेल में पहुंच गए। स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की चेयर की तरफ विपक्षी सांसदों ने पेपर उछाले। इसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसके बाद पीठासीन दिलीप सैकिया ने 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया। सभापति ने कार्यवाही कल यानी बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी।

सदन के बाहर प्रदर्शन किया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने लोकसभा से 8 सांसदों को निलंबित करने, अमेरिका-भारत ट्रेड डील, एपस्टीन समेत अन्य मुद्दों पर सदन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हाउडी मोदी-सरेंडर मोदी, नरेंद्र मोदी-सरेंडर मोदी, मोदी ट्रम्प-भाई भाई, देश बेचकर खाई मलाई और किसान विरोधी-नरेंद्र मोदी के नारे लगाए।

लोकतंत्र में हर सदस्य को बोलने का अधिकार होना चाहिए, सदन चलाना सरकार की जिम्मेदारी

लोकसभा से कांग्रेस के आठ सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, यह बिल्कुल हास्यास्पद है। लोकतंत्र में हर सदस्य को बोलने का अधिकार होना चाहिए और उनकी चिंताओं को सुना जाना चाहिए। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सदन चलाना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह टिप्पणी तब की, जब उनसे कल संसद में नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा आपत्ति जताए जाने के बारे में पूछा गया।

किन सासंदो को किया गया निलंबित?

डीन कुरियाकोस, किरण रेड्डी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िग, मणिकम टैगौर, गुरजीत औजला, हिबी इडेन, वेंकेट रमन, प्रशांत पडोले

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- मोदी ने देश बेचा

  • TAGS
  • [post_tags]