UP News: मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल, हाईवे पर पथराव, तोड़फोड़

0
263
UP News
UP News: मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल, हाईवे पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं
  • ट्रक से कुचलकर हत्या के आरोप 

UP News, (आज समाज), लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मथुरा में गौरक्षक चंद्रशेखर बाबा (फरसा वाले बाबा) की ट्रक से कुचलकर मौत को लेकर उनके  अनुयायियों ने शनिवार सुबह जमकर बवाल काटा। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर चंद्रशेखर बाबा को सुबह एक ट्रक ने कुचल दिया। बाबा के चाहने वालों का आरोप है कि गौतस्करों ने बाबा की ट्रक से कुचलकर हत्या की है। इससे भड़के बाबा समर्थकों ने मथुरा-दिल्ली-हाईवे हाईवे पर हंगामा कर पथराव किया और वाहन तोड़ दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तोड़फोड़ की घटना पर कड़ा संज्ञान लिया और कहा कि आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।

बाबा को मिली थी ट्रक में गौवंश होने की सूचना

पुलिस ने बाबा की हत्या के आरोपों से इनकार किया है। आगरा रेंज डीआईजी (Agra Range DIG) शैलेश कुमार पांडेय (Shailesh Kumar Pandey) ने कहा कि ट्रंक में गौवंश नहीं था। प्रशासन ने बयान जारी कर कहा है कि बाबा को नागालैंड नंबर के एक कंटेनर में गौवंश होने की सूचना मिली थी और इसके बाद अपने दो शिष्यों के साथ उन्होंने वाहन का पीछा किया और और उसे रोक लिया। इसके बाद बाबा कंटेनर की जांच कर रहे थे तभी घने कोहरे के कारण, पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के ट्रक ने कंटेनर को जोरदार टक्कर मारी और हादसे में फरसा वाले बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में तार लदा था। इसका चालक घायल है। वहीं बताया जा रहा है कि कंटेनर में शैम्पू, साबुन और फिनाइल आदि सामान था।

अभी स्थिति नियंत्रण में : डीआईजी

डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभी स्थिति नियंत्रण में है और हंगामा करने वाले  कुछ लोगों को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच में आरोप साबित होने पर हिंसा में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुबह प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली हाईवे पर जाम लगाकर जिस तरह से पत्थर बरसाए और दहशत फैलाई उसे कतई उचित नहीं ठहराया जा सकता।

जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो : सीएम योगी

सीएम योगी ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा है कि हंगामे के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो। इसी आधार पर पुलिस पथराव व हंगामा करने वालों की गिरफ्तारी के लिए घर-घर तलाशी ले रही है। हाईवे पर बवाल के दौरान जो मोटरसाइकिलें छूट गई हैं उन्हें जब्त कर पुलिस थाने ले गई है। उधर बाबा के पार्थिव शरीर को अजनोक गोशाला ले जाया गया जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और छाता-बरसाना मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। दूर-दूर से गोभक्त बाबा के अंतिम दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें : UP News: कानपूर में कल शाम स्कूटर में रखे पटाखों में हुआ धमाका, 8 लोग जख्मी

  • TAGS
  • [post_tags]